google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा प्राधिकरण में फार्म जमा कराने और सत्यापन के बाद भी किया जा रहा है परेशान: बजरंगी यादव

नोएडा प्राधिकरणा के द्वारा वेंडर को परेशान किया जाना कोई नयी बात तो नही है हालांकि वेंडर के सत्यापन और उनके लिए वेंडिंग जोन की व्यवस्था करना भी प्राधिकरण की जिम्मेदारी है, इसके अलावा अतिक्रमण न हो और शहर साफ और सुन्दर बनी रहे।

नोए़डा सेक्टर 135 में लक्ष्मी साउथ इंडियन फूड के दुकान लगाने वाले बजरंगी यादव, पुत्र श्री शंकर यादव कई वर्षों से अपनी दुकान लगाते आ रहे है। सन 2018 में नोएडा प्राधिकरण नें वेंडर लाइसेंस के लिए फार्म निकाला था लेकिन बजरंगी यादव बताते है कि हम लोगों को पता नही चला जिसके कारण उस समय में हम लोग फार्म अप्लाइ नही किया।

अब हम लोगों नें फार्म अप्लाई कर दिया है, नोएडा प्राधिकरण नें उसे रिसिव भी कर लिया है जिसका ताऱीख है 28/9/2022 । टाउन वेंडिंग कमेटी नें भी सत्यापित किया है कि हम लोग वेंडर है और मौके पर पाये गये इसके बावजूद भी हम लोगों को परेशान किया जाता है।

ऐसे ही कुछ हाल दिनेश का भी है, दिनेश पुत्र श्यामलाल पिछले केई वर्षों से चाइनीज फूड के दुकान लगाकर किसी प्रकार से अपने परिवार के भरण पोषण करते है। लेकिन अब उनके सामने भी बेरोजगारी के तलवार लटके हुए है। दिनेश ने बताया कि हम लोगों नें फार्म जमा करा दिया है। सेक्टर 135 मेटलाइफ के पास में कई सालों से दुकान लगा रहे है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)