google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हठ्ठी आवास लाभुकों पर कार्रवाई होने तैयारी*

*

दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो चीफ उमाकांत

चांदन/बांका/ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक जितेंद्र वर्मा एवं तुलसी रंजन के संयुक्त में प्रखंड क्षेत्र के बड़फेरा तेतरिया पंचायत के डुमरिया, बलसारा, तेलियाडीह,आदि गांव की आवास लाभुकों को आवास पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया गया है। आशय की जानकारी देते हुए आवास पर्यवेक्षक श्री जितेंद्र वर्मा ने बताया कि उपरोक्त गांव के लोग आवास बनाने को लेकर एक किस्त से दो किस्त तक राशि उठाव कर लिया है बावजूद आवास पूर्ण नहीं किया गया है वैसे लाभुक अभ्यर्थियों का भौतिक रूप से सत्यापन किया गया। जिसे वरीय पदाधिकारी बांका एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी चांदन के आदेशानुसार अग्रेसर कार्रवाई हेतु 1 सप्ताह के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले लाभुकों के विरुद्ध नीलाम पत्र दायर करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का अंतिम चेतावनी दिया गया है। जिसमें आवास लाभुक कांति देवी, पति उमेश तूरी, देवंती देवी, जीतू तूरी, मंती देवी पति विकास तूरी, दिलीप तूरी पिता शिवन तूरी, सीमा देवी पति उपेंद्र तूरी, सुमन देवी पति दिलीप तूरी, सीता देवी पति लेखो राय, प्रमिला देवी पति वकील राय, माइको हेंब्रम, नरेश राय आदि शामिल है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)