भारतीय जाटव समाज का ऐतिहासिक राष्ट्रीय अधिवेशन 7 सितंबर को आगरा में, तैयारियों को मिली रफ्तार

“समानता और समृद्धि” थीम पर आधारित महत्वपूर्ण अधिवेशन की तैयारी बैठक सम्पन्न, मुख्य अतिथि होंगे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण

आगरा, संजय साग़र सिंह। बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के विचारों पर आधारित “समानता और समृद्धि राष्ट्रीय अधिवेशन” को लेकर भारतीय जाटव समाज में उत्साह का माहौल है। इस ऐतिहासिक आयोजन की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आगरा के ताज क्लासिक होटल, शिल्पग्राम में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय जाटव समाज (सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने की, जिसमें आगरा ज़िले के 60 से अधिक पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

7 सितंबर को होगा राष्ट्रीय अधिवेशन
उपेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह राष्ट्रीय अधिवेशन दिनांक 7 सितंबर 2025, रविवार को राशि रिसोर्ट, नगला शंकर लाल, धनौली, आगरा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण मंत्री श्री असीम अरुण होंगे। अधिवेशन में उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों से संस्था के पदाधिकारी भाग लेंगे। महिलाओं की प्रभावशाली भागीदारी और समाजसेवियों का सम्मान इस अधिवेशन की विशेषता होगा।

“समाज को नई दिशा देगा यह अधिवेशन”
राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने अधिवेशन को बाबा साहब के सपनों के भारत की दिशा में एक निर्णायक कदम बताते हुए कहा कि यह आयोजन न केवल सामाजिक समरसता को बढ़ावा देगा, बल्कि जाटव समाज की एकजुटता, विचारशीलता और सामाजिक चेतना का प्रतीक भी बनेगा।

प्रदेश अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह ने कहा, “यह अधिवेशन समाज की शक्ति, विचारधारा और संगठनात्मक क्षमताओं का परिचायक होगा। सभी वर्गों की सहभागिता इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाएगी।”

संघठन के सराहनीय प्रयासों से उम्मीदें ऊंची
इस ऐतिहासिक अधिवेशन को लेकर समाज में भारी उत्साह है। यह महत्वपूर्ण आयोजन न केवल संगठन की क्षमता को दर्शाएगा, बल्कि समाज के उत्थान, अधिकारों की सुरक्षा और सामाजिक समानता की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

प्रमुख उपस्थितगण और आयोजन की कमान
तैयारी बैठक में संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से – प्रदेश महासचिव डॉ. मुन्नालाल भारतीय, प्रदेश सचिव रविंद्र कुमार, मंडल अध्यक्ष तेज कपूर, मनोज सोन, नवीन कुमार, एडवोकेट अर्जुन सिंह, एडवोकेट बबीता रानी शांत, एडवोकेट संजय कुमार, अनिल कुमार, मोहन सिंह खेर, डॉ. नरेंद्र वरुण, जितेंद्र पिप्पल, आकाश आजाद, आनंद कुमार, प्रभु दयाल राजोरिया (पूर्व प्रधान), कमल कुमार, एडवोकेट जगबीर सिंह, अविनाश कुमार, मुकेश गौतम सहित अन्य गणमान्यजन शामिल रहे।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)