google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

प्राचीन शिव मंदिर जयदा से खूँटी ग्राम स्थित विश्वनाथ मंदिर तक विशाल कलश यात्रा

दैनिक समाज जागरण, संवाददाता सुनील कुमार गुप्ता, चांडिल प्रखंड झारखण्ड 18 फ़रवरी 2023

खूँटी (चांडिल) : आज महाशिवरात्रि के अवसर पर, चौका थाना अंतर्गत प्राचीन जयदा मंदिर से खूँटी ग्राम स्थित विश्वनाथ मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली गयी l जिसमे खूँटी -कुरली ग्राम के अनेकों शिवभक्तों ने कलश यात्रा मे शामिल होकर बड़ी धूम-धाम से, गाजे-बाजे के साथ, हर्लोउल्लास के साथ भव्य कलश यात्रा मैं सम्मिलित होकर पुण्य के भागी बने l खूंटी, कुर्ली ,चौका, दुबराजपुर ,पहाड़धार, ग्राम के सभी शिव भक्तों ने मिलकर शिव जी के प्रति आस्था दिखाते हुए जयदा मंदिर से सुबह 9 बजे से पैदल चलते हुऐ घोड़ानेगी, मुखियाहोटल, दुबराजपुर नेशनल हाइवे 33 से होते हुऐ 12 बजे खूँटी ग्राम मे स्थित प्राचीन विश्वनाथ मंदिर मे शिव जी पर कलश जल अर्पित कर अपनी -अपनी मनोकामनाओं की अर्जी लगाई l वहीँ सभी भक्तों के लिये प्रसाद की भी व्यवस्था की गयी थी ,जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया!


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)