google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अवैध बिजली जलाना पड़ा महंगा,विभाग ने लगाया जुर्माना

दैनिक समाज जागरण प्रतिनिधि बिक्रमगंज/दावथ रोहतास

बिलिंग गुणवत्ता एवं बकायेदार उपभोक्ताओं की जांच को लेकर एक जांच दल का गठन किया गया। जांच के दौरान अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा चोरी को लेकर कनीय विद्युत अभियंता दावथ अर्जुन कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताते चलें कि बकायेदार उपभोक्ताओं का विद्युत विपत्र की राशि बकाया रहने के कारण विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर विद्युत कनेक्शन काट रही है। परंतु कुछ उपभोक्ताओं द्वारा बिना बकाया राशि एवं रिकनेक्शन शुल्क जमा किए अवैध रूप से तार जोड़कर विद्युत ऊर्जा की चोरी करने लग रहे हैं। इसी बीच उपभोक्ताओं का बकाया पर विद्युत कनेक्शन कटने के पश्चात अवैध रूप से तार जोड़कर जलाने को लेकर ग्राम परसियां खुर्द के राम पदारथ राम पिता हरहगी राम पर 35 हजार 957 रुपये राजस्व की क्षति लगाई गई है। सहायक विद्युत अभियंता बिक्रमगंज राज कुमार के द्वारा सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि जिनका बकाया पर लाइन कटा हुआ है वो अपना बकाया राशि एवं रिकनेक्शन शुल्क जमा करने के पश्चात ही विद्युत ऊर्जा का उपभोग करें एवं अनावश्यक होने वाली परेशानियों से बचें। जो उपभोक्ता मीटर बाईपास कर विद्युत ऊर्जा की चोरी कर रहे हैं वह दुरुस्त कर लें तथा जो व्यक्ति बिजली का कनेक्शन नहीं लिए हैं वह कनेक्शन ले लें अन्यथा पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जांच दल में लाइनमैन बिंदेश्वरी प्रसाद, मानवबल चंदन बैठा आदि थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)