google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

आखिरी वनडे में 2 खिलाड़ियों को मिल सकता है डेब्यू का मौका, प्लेइंग 11 में 3 बदलाव कर सकती है टीम इंडिया

दूसरे वनडे में मेजबान टीम एक बार फिर सस्ते में सिमट गई। टीम इंडिया ने बल्लेबाजी में बदलाव किया और शिखर धवन के साथ केएल राहुल ओपनिंग करने आए। आईपीएल 2022 के बाद से मैदान राहुल पर सभी की निगाहें थीं, लेकिन वह सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए।

हरारे में तीन मैचों की वनडे सीरीज में जिम्बाब्वे और भारत के बीच आमना-सामना हो रहा है। केएल राहुल की अगुआई वाली टीम ने श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। जिम्बाब्वे और भारत के बीच आखिरी और तीसरा वनडे सोमवार (22 अगस्त) को यहीं खेला जाएगा। सीरीज अपने नाम कर चुकी टीम इंडिया अपने बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकती है।

राहुल की अगुआई वाली टीम में राहुल त्रिपाठी को मौका मिल सकता है। दाएं हाथ का बल्लेबाज इशान किशन की जगह ले सकते हैं। इसके अलावा शुभमन गिल या शिखर धवन की जगह ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिलने की संभावना है। इसके अलावा दीपक चाहर की वापसली हो सकती है। वह तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की जगह ले सकते हैं, जिन्होंने पिछले दो मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला वनडे टीम इंडिया ने 10 विकेट से अपने नाम किया था। शिखर धवन और शुभमन गिल दोनों ने अर्धशतक जड़ा था। दूसरे वनडे में मेजबान टीम एक बार फिर सस्ते में सिमट गई। टीम इंडिया ने बल्लेबाजी में बदलाव किया और शिखर धवन के साथ केएल राहुल ओपनिंग करने आए। आईपीएल 2022 के बाद से मैदान राहुल पर सभी की निगाहें थीं, लेकिन वह सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)