नगर पंचायत मल्हार में 17अगस्त से23अगस्त तक चलने वाली मंहगाई के खिलाफ मंहगाई चौपाल आयोजित किया गया।

समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

मस्तुरी। विधानसभा मस्तुरी क्षेत्र के नगर पंचायत मल्हार में मंहगाई और बेरोजगार के खिलाफ सप्ताहिक बुधवारी बाजार में मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मंहगाई चौपाल आयोजित किया।
मस्तुरी ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा हमारे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के द्वारा ये निर्णय लिया गया कि बाजार हाट में जाकर हमें ये बात पहुंचानी है कि आज केंद्र सरकार द्वारा हमारे घर के चुल्हे से रसोई तक आटा दाल सब्जी की मंहगाई बढाकर लोगों को परेशान किया जा रहा है। इसलिए हम लोग बाजारों में हाटों में जन चौपाल लगाकर बता रहे हैं कि मंहगाई का मुख्य कारण क्या है। केंद्र सरकार जो पेट्रोल डीजल के साथ साथ गैस का दाम लगातार बढाकर यातायात के साधनों को बंदकर मोदी सरकार उद्योगपतियों के कारखानों में माल पहुंचा रहा है।आम जनता छोटे छोटे वाहनों से यात्रा कर रहें हैं जिससे उनको बहुत ज्यादा भार पड रहा है। पेट्रोल डीजल के कारण ही मंहगाई आज चरम सीमा को छू रही है।इस मंहगाई के कारण को बताने के लिए हम जनता के बीच जा रहे हैं।आज जनता मोदी सरकार के कारण केवल और केवल मोदी के कारण परेशान है।हमारे छत्तीसगढ़ के किसानों की सरकार भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ के जनता को छोटी छोटी सुविधा पहुंचाकर राहत दिला रही है चाहे धान खरीद कर गोबर खरीद कर सुविधा पहुंचाने का काम कर रही है।भूमिहीन किसानों के बारे में भी सोचा भूमिहीन किसानों को भी 6000हजार देकर सुविधा पहुंचाने का काम समय समय पर बोनस देकर सभी जनता का ख्याल रख रही है।छत्तीसगढ़ की जनता के साथ माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खडे हैं जिससे छत्तीसगढ़ के जनता को राहत मिल रही है।मोदी सरकार के कारण देश की जनता त्राहि त्राहि कर रही है।मोदी सरकार में किसान, मजदूर, गरीब सभी वर्ग के लोग काफी परेशान है।हम सबको साथ मिलकर आने वाली चुनाव में इस पूंजीवादी सरकार को भगाकर कांग्रेस की सरकार को बैठानी है तब कहीँ जाकर हमें मंहगाई से राहत मिलेगा।
जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव ने बुलंद आवाज में मंहगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार मोदी को घेरते हुए स्पष्ट किया कि कांग्रेस की सरकार मंहगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आम जनता के साथ लडाई लड रही कांग्रेस की सरकार किसानों की सरकार है किसानों के लिए हमेशा नये नये योजनाएं लागू कर रही है।जिससे किसानों को बहुत राहत मिल रही है।किसानों की हित के बात करती है कांग्रेस की सरकार इनके हित के लिए सोचती है कांग्रेस की सरकार आज देश की जनता केंद्र मोदी सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन का खामियाजा भुगत रहें।उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन जनविरोधी नीतियों पर जनता में जागरूकता फैलाने का काम कर रही है।केंद्र की मोदी सरकार पर उसकी गलत नीतियों को बदलने के लिए लडाई लड रही है।आने वाले चुनाव में हमें मिलकर कांग्रेस की सरकार बनाकर मोदी सरकार का निकाल फेंकना।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोहर कुर्रे ने बताया कि पंद्रह साल भाजपा के लुटेरी सरकार ने देश को लुटा है कभी गुलाबी कभी भगुआ पहनकर कर देश को लुटा है जिसके पास एक एक एकड जमीन नही ओ किसानों के दर्द कहाँ समझ पाऐंगे। किसानों की दर्द केवल किसानों के दर्द किसान ही समझ सकता है।हमारे मुख्यमंत्री भूपेश सरकार किसानों की सरकार है। ये केंद्र की लबरा सरकार मोदी कि मंहगाई की मार किसान, मध्यम परिवार विद्यार्थी झेल रहे हैं।आटा दाल रोजमर्रा के वस्तुवों का दाम आसमान को छु रहा है।मंहगाई के पीछे केवल केंद्र सरकार ही है।मंहगाई से बचना है तो केंद्र सरकार को भगाना पडेगा।
युवा नेता अशोक राजवल ने सीधे मंहगाई के पीछे केंद्र में बैठी सरकार को बताया।ऊन्होने बताया कि केंद्र की सरकार हमेशा देश जनविरोधी काम करते आ रहा है।जिसे देश की जनता को समझना होगा जबसे मोदी सरकार सत्ता में है तब से देश मंहगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। युवा के साथ छलावा अग्निपथ योजना लागू किया।अग्निपथ योजना नीति किसी के समझ में नही आ रही।युवा पूरी तरह गुमराह है देश का भविष्य खतरे में है।मोदी सरकार की गलत नीति साबित करता हैकि सरकार के नियत और नीति में खोट है।
जिला उपाध्यक्ष व नं पं.एल्डरमैन अमित पान्डेय, नं.पं.उपाध्यक्ष लक्ष्मण कांत व ब्लॉक महामंत्री मुकेश बंजारे ने भी केंद्र में बैठे मोदी सरकार को मंहगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरे में लिया।
कार्यक्रम का आभार न.पं. अध्यक्ष अनिल कुमार निषाद द्वारा करते हुए केंद्र पर अपना निशाना साधते हुए कहा कि जब तक केंद्र में मोदी सरकार रहेगी तबतक मंहगाई बढेगी केंद्र में बैठी सरकार ही मंहगाई का जिम्मेदार है।
इस दौरान मस्तुरी ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय,जिला पंचायत सभापति राजेश्वर भार्गव, वरिष्ठ कांग्रेसी मनोहर कुर्रे, युवा नेता अशोक राजवाल,जिला उपाध्यक्ष व न.पं.एल्डरमैन अमित पान्डेय, ब्लॉक महामंत्री मुकेश बंजारे, न.पं.मल्हार अध्यक्ष अनिल कुमार कैवर्त,उपाध्यक्ष लक्ष्मण कांत जोन प्रभारी कांति भारद्वाज, अमृत राठौर,ब्लॉक उपाध्यक्ष उदय भार्गव,रघुराज पांडेय, एल्डरमैन नवीन अग्रवाल, रामहरि कैवर्त,राम कुमार कश्यप,पार्षदगण रामफल भारद्धाज, सीताराम कैवर्त, मोहन कैवर्त,सुभाष टंडन,सरपंच मालिक राम कैर्वत,भाऊ पाठक, अन्नू करियारे,दूजराम कैवर्त, राजू राय,मदन लाल वर्मा,शाबिर खान, विक्की नायक, खोलबहरा रजक,ब्लॉक मीडिया प्रभारी गणेशदत्त राजू तिवारी सहित कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल रहे।