google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में एक सप्ताह से लापता महिला की शव बरामद

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के आईआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर गांव के एक बगीचे में गुरुवार की देर रात ग्रामीणों ने एक अधेड़ महिला का सड़ा-गला शव पड़ा देखा। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अमहारा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, मृत महिला की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के बंगला मुसरी निवासी 72 वर्षीय जानकी देवी के रूप में की गई है। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और पिछले एक सप्ताह से लापता थीं। जानकी देवी के परिजनों ने उनके लापता होने की शिकायत पहले ही बिहटा थाना में दर्ज करवाई थी।
जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को जब गांव के कुछ लोगों ने बगीचे से दुर्गंध आती देखी, तो उन्होंने आसपास तलाश की। तभी उन्हें झाड़ियों के पास महिला का शव मिला, जो सड़-गल चुका था और उसकी पहचान मुश्किल हो रही थी। कुछ ग्रामीणों का मानना है कि महिला की हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। उनका कहना है कि जानबूझकर महिला के चेहरे को बिगाड़ा गया है ताकि पहचान न हो सके। इस बीच पुलिस ने मौके से कोई संदिग्ध सामान या साक्ष्य बरामद नहीं किया है, जिससे घटना के कारणों पर सीधे तौर पर कुछ कहा जा सके। मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना से फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को भी सूचना दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जानकी देवी की मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसमें किसी की संलिप्तता है या नहीं। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है और महिला के अंतिम दिनों की गतिविधियों की जानकारी जुटा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)