नवादा (आर्यन मोहन)नवादा नगर थाना क्षेत्र के न्यू एरिया निवासी विभा कुमारी से जालसाजों ने बैंक में क्लर्क के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर पीड़िता से कई क़िस्त में कर के 3 लाख रुपये की ठगी कर लिया है।पीड़ित महिला ने बताया कि ऑनलाइन लूडो खेलने के दौरान जयपुर के दिनेश गुजर से पहचान हुई थी.वहीं इस जालसाज युवक के द्वारा मुझे बैंक में नौकरी लगाने की बात बताई थी.वहीं युवक ने मुझे अपने झासा में लेकर कई क़िस्त में 3 लाख की ठगी कर ली है।जब पीड़िता की नौकरी नहीं लगने व जालसाजों के द्वारा ठगी का महसूस हुआ तो इस घटना से हताश पीड़िता विभा ने नगर थाना की पुलिस को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.वहीं पुलिस ने जालसाजों पर मामला दर्ज कर तफ़्तीश में जुट गई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



