कुचाई में कालीचरण मुंडा की जीत पर इंडियागठबंधन ने मनाया जश्न,निकाली गई विजय जुलूस,डीजे की‌ धुन पर झुमे विधायक दशरथ गागराई

दैनिक समाज जागरण संवाददाता
खरसावां
खुंटी लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन सह कांग्रेस के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा की ऐतिहासिक जीत पर सोमवार को कुचाई में जश्न मनाया गया। इंडिया गठबंधन से जुडे कांग्रेस, झामुमो, आप समर्थको ने दोपहर से कुचाई झामुमों पाटी कार्यालय में एकजुट होकर जमकर आतिशबाजी की। साथ ही खरसावां विधायक दशरथ गागराई के नेतृत्व में गाजेबाजे के साथ पोटाखा फोड़ते हुए बाजे गाजे,बॉलीवुड,नागपुरी, संबलपुरी आदि गीतों के धुन पर विजय जुलूस निकाली गई। जो कुचाई चौक स्थित झामुमों कार्यालय से निकलकर रूचाव,कुचाई साप्ताहिक हाट होते हुए पुनः झामुमों कार्यालय पहुचकर जुलूस सर्म्पन हुई। विजस जुलूस में कांग्रेस,झामुमों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी भी किया। खुंटी की ऐतिहासिक जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने लोगों में लडडू बाटे गए। विजय जुलूस के दौरान कांग्रेस, झामुमों कार्यकर्ता एवं समर्थकों ने एक साथ होली और दिवाली मनाई। साथ ही जमकर ठुमके भी लगाए। कालीचरण मुंडा की जीत से उत्साहित कांग्रेस,झामुमों समर्थकों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी। मौके पर श्री गागराई ने कहा कि में जनता का आभार प्रकट करते हुए उन्हे विश्वास दिलाता हूं कि जिस उम्मीद से खरसावां की जनता का प्यार मतों के रूप में इंडिया गठबंधन सह कांग्रेस के प्रत्याशी कालीचरण मुंडा को मिला है। उसें कायम रखते हुए उनके विश्वास पर खरा उतरेगे। इस दौरान मुख्य रूप से विधायक दशरथ गागराई,समाजसेवी बासंती गागराई,विधायक प्रतिनिधि अर्जुन गोप,मांगीलाल महतो,भरत सिंह मुंडा,मुखिया करम सिंह मुंडा, मुखिया राम सोय,मुखिया शास्त्री सांगा,भोंज सांगा,जोन पुरती,धर्मेंद्र कुमार मुंडा, मुन्ना सोय,मानसिंह मुंडा, विकास गोप, फागु मुंडा,धनश्याम सोय,राहुल सोय,बनवारीलाल सोय, गारदी सोय,गोवरा मुंडा,संध्या रानी महतो,चंद्रमोहन महतो आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।