अनूपपुर। अमलइ क्षेत्र की बिजली की समस्या के त्वरित समाधान हेतु संदीप पुरी जिला कार्य समिति सदस्य भाजपा के नेतृत्व में विधायक एवं पूर्व मंत्री विसाहू लाल सिंह जी अधीक्षण यंत्री( ऐसी अनूपपुर कार्यपालन यंत्री (DE), सहायक यांत्रिक, एवं कनिष्ठ अभियंता को ज्ञापन सौपा गया. इस दौरान किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय सिंह युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष रवि दुबे,युवा नेता शनि गुप्ता मिंटू तिवारी स्थानीय नागरिक एवं व्यापरीकरण मौजूद रहे.
अधीक्षण यंत्री गोस्वामी साहब से विस्तृत चर्चा में संदीप पुरी ने आग्रह किया कि अंडरग्राउंड केबल डालकर अमलाई क्षेत्र को चचाई फीडर से जोड़ा जाए समस्या के समाधान हेतु स्थानीय विधायक महोदय ने भी फोन पर अधीक्षण यंत्री से चर्चा कर समस्या के तुरंत समाधान का निर्देश दिया. अधीक्षण यंत्री ने कर पालन यंत्री एवं सहायक अभियंता को अंडरग्राउंड केबल डालने की प्रक्रिया चालू की जाए एवं वर्क आर्डर बनाने का निर्देश दिया.सहायक अभियंता ने प्रतिनिधी मंडल कोआश्वाशन दीया कि एक-दो दिन में सर्वे का कार्य पूर्ण कर आगामी बरसात के पूर्व समस्या का समाधान कर दिया जाएगा.ज्ञात होगी पूर्व में भी प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन दिया था किंतु समस्या का समाधान नहीं हो पाया था
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



