जयनगर नित्यानंद झा राजू 18 अक्टूबर
जयनगर दरभंगा एन एच 527 बी के बगल में दुल्लीपट्टी गाँव में इण्डियन आयल पेट्रोल पंप सचिन पेट्रोलियम का शुभारंभ खजौली विधायक अरूण शंकर प्रसाद, इण्डियन आयल के सेल्स मैनेजर उमेश कुमार सिंह, पूर्व जयनगर नपं अध्यक्ष कैलाश पासवान, समाजसेवी वीरेंद्र यादव, जगदीश यादव समेत उपस्थित अतिथियों ने फीता काट कर किया. मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा विधायक अरूण शंकर प्रसाद ने कहा कि दुल्लीपट्टी गाँव में पेट्रोल पंप शुरू होने से आसपास सहित एन एच पर वाहन चलाने वाले चालकों को ईंधन भराने में सहुलियत होगी. सरकार गाँव गाँव में गैस और तेल उपलब्ध कराने के लिए कृतसंकल्प है.
इण्डियन आयल के सेल्स मैनेजर उमेश कुमार सिंह ने कहा कि पेट्रोल पंप पर गुणवत्ता पूर्ण तेल उपलब्ध कराने सहित उपभोक्ता सुविधा और सुरक्षा के मानकों का पूरा प्रबंध किया गया है.
मौके पर पंचायत के पूर्व मुखिया चन्द्र मोहन सिंह, भाकपा माले के पखंड सचिव भूषण सिंह, शिक्षाविद मनीष कुमार, अरविंद तिवारी, पूर्व बैंक मैनेजर चन्देश्वर सिंह, गणेश पासवान, पंचायत समिति सदस्य कृष्ण कुमार ठाकुर, रोहित नारायण यादव, सुनील कुमार, सचिन कुमार, पवन सिंह, सुभाष सिंह, जियाउल हक समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



