अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण,ब्यूरो चीफ,कोल्हान झारखंड
जमशेदपुर (झारखंड) 28 फरवरी 2026: जमशेदपुर टाटा स्टील लिमिटेड के स्कैफोल्डर ठेकेदार पार्क में इंडियन ट्रेड लिंक्स ने सोमवार को सेफ्टी पर ज्वाइंट मास काॅम मीटिंग की। इसमें मुख्य रूप से लवदीप और मोहम्मद तबरेज विशिष्ट अतिथि थे। मीटिंग में शॉप फ्लोर पर ठेका मजदूरों का कार्य स्थल सेफ्टी में सुधार तथा सुधार के लिए उठाए जा रहे कदम में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई। सेफ्टी ऑफिसर गोपाल चंद्र,सरफराज और नीरज ने बैठक में विषय वस्तु को बताया तथा स्कैफोल्डर के सेफ्टी प्रदर्शन तथा नए पहल के प्रभाव के बारे में जानकारी दी।
मोहम्मद तबरेज ने हाल के दिनों में कंपनी में हुई गंभीर दुर्घटनाओं के बारे में बताया और जीरो हार्म अभियान में ठेका मजदूरों, वेंडर्स के सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। उन्होंने सेफ्टी से संबंधित नैतिक मुद्दों पर स्पीक अप के जरिए आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित किया। कंपनी के मैनेजर लवदीप और तबरेज ने सेफ्टी पर अभी तक के बेहतर प्रदर्शन की प्रशंसा की,और काफी बेहतर तरीके से अपने कर्मियों को प्रशिक्षित किए। वही सभी कर्मियों की समस्याओं को सुना और उनके सुझाव का स्वागत किया।वही इस महीने के अच्छे तरीके से अपने कार्यों का निर्वाहन करने वाले कर्मियों को तौफे दे कर सम्मानित किया गया जिसमें सुपरवाइजर मार्टिन, स्कैफोल्डर सजल मिश्रा,अर्जित महतो,राजीव महतो,ड्राइवर रौशन महतो मौजूद रहे।



