google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

उद्योग व्यापार मण्डल पहुंचेगा हर व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर

दिलीप जायसवाल,ब्यूरो चीफ, समाज जागरण

जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मिश्रा के आह्वान पर जिलाध्यक्ष दिनेश टंडन के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारी ने व्यापारियों के प्रतिष्ठान पर जाकर के स्वर्ण जयंती वर्ष के अंतर्गत मिस कॉल देकर व्यापारी सदस्यता का शुभारंभ गल्ला मंडी स्थित जिला कैंप कार्यालय से प्रारंभ हुआ। उर्दू बाजार, ईसापुर और सुतहटी बाजार के व्यापारियों को जिलाध्यक्ष ने पंपलेट देकर स्वर्ण जयंती वर्ष में इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए 7030930361 मोबाइल नंबर पर मिस कॉल करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही व्यापार मंडल के 50वें वर्ष में किए जा रहे कार्यों को बताते हुये सभी व्यापारियों से अपना संपूर्ण सहयोग देने की अपील किया। प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केसरवानी और नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने संयुक्त रूप से इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस समय स्वर्ण जयंती वर्ष में ज्यादा से ज्यादा व्यापारियों को व्यापार मंडल में जोड़ना है। कार्यक्रम से लगभग 700 व्यापारियों से मिस कॉल दिलाया गया। 3 अप्रैल तक यह संख्या 10000 तक पहुंचाना है।
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर, जिला महामंत्री रामकुमार साहू, जिला संयोजक संतोष अग्रहरि, मनोज साहू, अरुण कपूर, ज्ञानेंद्र कुमार, अमर जौहरी, संजय साहू, आशीष जायसवाल, संतोष साहू, चेतन टंडन, मुन्ना लाल अग्रहरी, संजय साहू, राकेश जायसवाल, दिलीप साहू, अनिल वर्मा, रितेश साहू, सतीश अग्रहरि, रवि साहू, डी.के. अग्रहरि, नितेश साहू आदि उपस्थित रहे। अन्त में नगर महामंत्री मनोज साहू ने आभार व्यक्त किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)