समाज जागरण
अरविन्द यादव
देवीपुर( झारखंड)नेहरू युवा केंद्र देवघर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) के तत्वधान में बुधवार को देवीपुर प्रखंड के बलथर गांव में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। ताज फैंटास्टिक युवा क्लब के सदस्यों के द्वारा आज बुधवार को अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस मनाया गया आज के इस कार्यक्रम में मौजूद पूर्व क्लब नव जागृति युवा क्लब के सचिव बबलू कुमार को मोमेंटो देकर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक दयानंद कुमार ने सम्मानित किया तथा साथ में योग प्रशिक्षक कुंदन कुमार को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया मौके पर मौजूद बबलू ने बताया की योग करे निरोग रहे यह आज के दिन पूरे भारत में योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा हैयोग सिर्फ कई तरह के आसन का नाम नहीं है। इसका अर्थ होता है जुड़ना। माने, मन को वश में करना और वृत्तियों से मुक्त होना ही योग है! योग इंसान को निरोग रखने में सबसे अहम भूमिका निभाता है। दुनिया भर में 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ मनाया जाता है, और इस बार बुधवार, 21 जून योग दिवस मनाया गया। बता दें कि पहला ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’, 21 जून 2015 को मनाया गया था । वही योग प्रशिक्षक कुंदन ने बताया कियोग धर्म नही, एक विज्ञान है,
यह कल्याण का विज्ञान, यौवन का विज्ञान है,
शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान है।यह एक ऐसा दिन है, जो उस प्राचीन प्रथा को समर्पित है जिसने दुनिया भर के लाखों लोगों के बीच सद्भाव और कल्याण लाने के लिए सीमाओं को पार कर लिया है। यह एक ऐसा दिन है जब योग को अपनाने के लिए सभी लोग एक साथ आ रहे हैं। वही मौके पर मौजूद नेहरू युवा केंद्र देवघर की राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक दयानंद ने बताया कियोग दिवस को मनाए जाने का प्रस्ताव सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा के अपने संबोधन में किया था। इसके बाद UN ने इस बारे में एक प्रस्ताव लाकर 21 जून को ‘इंटरनेशनल योग डे’ मनाने की घोषणा की। तब से हर साल 21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है।योग गुरु के तौर पर भारत विश्व को योग का पाठ पढ़ा रहा है और योग से होने वाले फायदों के बारे में जागरूक कर रहा है। योग शारीरिक और और मानसिक सेहत के लिए फायदेमंद है। सेहत के साथ ही शांत मन और प्रबल विचारों के लिए एकाग्रता का होना जरूरी है जो योग से ही संभव है।21 जून को अंतराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस घोषित किया गया हैं. योग साधना का महत्व भारत के इतिहास का अभिन्न अंग हैं. इसका सर्वाधिक प्रचार स्वामी विवेकानन्द जी ने किया था. इसके बाद अन्तराष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मनाया जाता है, जिसकी घोषणा 27 सितम्बर 2014 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्तराष्ट्र अमेरिका में अपने भाषण में की. जिसके बाद संयुक्त राष्ट्र संघ की 193 सदस्यों की बैठक में अंतराष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस के लिए हामी भर दी और 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस नाम दिया गया. आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्लब के सभी सदस्य अभय कुमार अध्यक्ष बबलू कुमार कोषाध्यक्ष पिंकू चौधरी विजय कुमार आशुतोष गुड्डू सुड्डु,भावेश छोटू संतोष सुमन टुनटुन करण शिव शंभू नाथ अभिषेक पंकज अनुज सभी सदस्य मौजूद थे।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालानजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांगजिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलनसुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौतसमाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








