द सिविल आर्मी प्रोजेक्ट द्वारा मनाया गया अंतर राष्ट्रीय योग सप्ताह

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, झारखंड

जमशेदपुर (झारखंड) 22 जून 2024:– दिनांक 22 जून 2024 को अंतर राष्ट्रीय योग सप्ताह के अवसर पर वोल्शिप (वोलुनतीर्स फॉर इंडिया) के अंतर्गत द सिविल आर्मी प्रोजेक्ट द्वारा बाल ज्ञान पीठ उच्च विद्यालय में प्रोजेक्ट हेड सन्नी शर्मा व अभिषेक कुमार के नेतृत्व में करवाया गया | इस कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्य पुष्पा सिंह व उपप्राचार्य पुष्पालता सेनापती के मार्गदर्शन में किया गया |

प्राचार्य पुष्पा सिंह ने कहा की वोल्नतीर फॉर इंडिया द्वारा इस तरह के आयोजन करना समाज को साकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है | कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन उपप्राचार्य पुष्पालता सेनापती ने किया | मौके पर 150 विधार्थी उपस्थित थे जिन्होंने योग अभ्यास किया और अपने जीवन में नियमित योग को आत्मासाद करने का संकल्प लिया ।