google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

तीन ट्रैक्टर पर खनिज विभाग ने की कार्यवाही, मौके पर नहीं दिखा पाए दस्तावेज,

खनिज विभाग के द्वारा कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी 

               अनूपपुर l जिलेभर में चल रहे अवैध उत्खनन तथा परिवहन पर रोक लगाने को लेकर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने खनिज विभाग को निर्देशित किया गया है जिस पर मंगलवार को कलेक्टर अनूपपुर हर्षल पंचोली के निर्देशन पर उपसंचालक खनिज विभाग आशा लता वैद्य के मार्गदर्शन में खनिज निरीक्षक ईशा वर्मा के द्वारा कोतमा  क्षेत्र में मिल रही अवैध उत्खन एवं परिवहन की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए रेत का परिवहन कर रहे 3 वाहनों को जब्त करते हुए खनिज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। कार्यवाही के संबंध में बताया गया कि बिजुरी के पास ग्राम छोटी बेलिया के समीप ट्रैक्टर वाहन क्रमांक एमपी 18 ए बी 6233 एवं बिजुरी के पास होटल अतुल्यम पैलेस के समीप वाहन क्रमांक एमपी 54 ए ए 1366 तथा  ट्रैक्टर क्रमांक सी जी 16 सी एम 6268 जिनमें रेत का परिवहन कर पास के ग्राम ले जाया जा रहा था जिस वाहन चालक से वैध दस्तावेजों की मांग की गई जिस प्रस्तुत न करने पर तीनों वाहनों को जब्त कर बिजुरी थाने में खड़ा करवाया गया है। इस कार्यवाही में खनिज निरीक्षक ईशा वर्मा  एवं माइनिंग सर्वेयर अमित कुमार  तथा होमगार्ड जवान शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)