रेलवे की टिकट बुकिंग साइट पर बढ़ते ट्रेफिक कारण आये दिन हैंग होने या काम नही करने से युजर परेशान है। समय टिकट बुक नही होना एक बड़ी समस्या है। 5G टैक्नोलॉजी आने के बाद भी यूजर परेशान है।

एक बार फिर IRCTC की वेबसाइट और ऐप डाउन हो गए. यूजर्स ने भर-भरकर इसकी शिकायत सोशल मीडिया पर की. डाउनडिटेक्टर के अनुसार, 36% यूजर्स ने ऐप से संबंधित, 30% ने वेबसाइट से और 35% ने टिकटिंग समस्याओं से संबंधित शिकायतें कीं हैं.
नई दिल्ली. एक बार फिर IRCTC की वेबसाइट और उसका ऐप डाउन हो गए हैं. पिछले महीने कई बार यूजर्स ने IRCTC के डाउन होने की शिकायत की थी और नये साल में एक बार फिर इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट आज शनिवार को ठप हो गई है. इससे यूजर्स को ट्रेन टिकट बुक करने में परेशानी का सामना करना पड़ा. डाउनडिटेक्टर के अनुसार, 36% यूजर्स ने ऐप से संबंधित, 30% ने वेबसाइट से और 35% ने टिकटिंग समस्याओं से संबंधित शिकायतें कीं हैं.
फ्रस्टेट हुए यूजर्स ने वेबसाइट पर एक एरर मैसेज के स्क्रीनशॉट को सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें लिखा था, “अगले एक घंटे तक सभी साइटों के लिए बुकिंग और रद्दीकरण उपलब्ध नहीं होगा. असुविधा के लिए गहरा खेद है.”
बार-बार कोशिश करने पर मिली सफलता, पर किसी काम की नहीं
वेबसाइट डाउन होने पर कुछ यूजर्स लगातार कोशिश करते रहे. बार-बार प्रयास करने के बाद वो लॉग-इन करने में सफल तो रहे, लेकिन फिर भी उनके हाथ निराशा ही लगी. क्योंकि तत्काल टिकट बुकिंग का अधिकतम समय पहले ही बीत चुका था.
- पुराने सेल्स टैक्स मामलों के निस्तारण की मांग, निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्रजीएसटी लागू होने से पहले के 20-25 वर्ष पुराने मामलों के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित करने की मांग लखनऊ/नोएडा। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के नाम पत्र भेजकर जीएसटी लागू होने से पहले के लंबित सेल्स टैक्स मामलों के समाधान के लिए विशेष लोक अदालत या एकमुश्त…
- केन्द्रीय आर्य युवक परिषद का 48वां स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी समारोह संपन्न‘हम और आप ही भारत और दुनिया को बदलेंगे’ : डॉ. अशोक चौहान स्वामी श्रद्धानंद को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग : अनिल आर्य नई दिल्ली। केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के 48वें स्थापना दिवस एवं स्वामी श्रद्धानंद बलिदान शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को आर्य समाज ग्रेटर कैलाश, नई दिल्ली में भव्य…
- दाढ़ी बनाकर घर लौट रहे सेवानिवृत्त शिक्षक को मारी गोली, हालत गंभीरबिना नंबर की बाइक से पहुंचे हेलमेटधारी हमलावर ने सीने में दागीं दो गोलियां, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस पंकज कुमार पाठक / समाज जागरण पदमा। पदमा थाना क्षेत्र के परतन सूर्यपूरा में रविवार सुबह एक सेवानिवृत्त शिक्षक को गोली मारने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूर्यपूरा मेडिकल चौक के समीप हुई…
- महर्षि यूनिवर्सिटी में इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 का आयोजनत्रिनिदाद एवं टोबैगो के हाई कमिश्नर चंद्रदाथ सिंह ने भारत के साथ सहयोग की संभावनाओं पर रखे विचार, शिक्षा और उद्योग जगत के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव संदीप गर्ग / नोएडा। महर्षि यूनिवर्सिटी के नोएडा कैंपस में रविवार को इंडिया कनेक्ट एंड कोलैबोरेशन समिट-2026 (ICCS-2026) का आयोजन किया गया। सम्मेलन में देश-विदेश के राजनयिक…
- सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग गिरोह के दो आरोपियों को दबोचा, 31 मोबाइल फोन बरामदचोरी और स्नैचिंग के मोबाइल बेचकर करते थे कमाई, फोन से ऑनलाइन रकम भी करते थे ट्रांसफर नोएडा। थाना सेक्टर-63 पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग और चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 मोबाइल फोन, एक अवैध चाकू और घटना में प्रयुक्त…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








