
नालंदा : नालंदा में सोमवार को इस्लामपुर फतुहा रेलखंड पर एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई है। मामला हिलसा थाना क्षेत्र के हैदरपुर गांव के समीप की है। मृतक की पहचान चंडी थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव निवासी दरोगा राय के (55) वर्षीय पुत्र हरिवंश प्रसाद के रूप में किया गया है।घटना के संदर्भ में परिजन ने बताया कि हरिवंश प्रसाद पिछले 3 दिनों से घर से गायब थे। काफी खोजबीन के उपरांत उनका कहीं अता पता नहीं चल पा रहा था। आज एक परिचित के द्वारा सूचना मिली की हरिवंश प्रसाद की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। इसी सूचना के आधार पर हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। जहाँ शव के पुष्टि की गई। शव की पहचान हो जाने के उपरांत परिजनों की चीत्कार अस्पताल परिसर में गूंजने लगी।हिलसा थानाध्यक्ष ने कहा कि अधेड़ मानसिक रूप से विक्षिप्त थे और पिछले 3 दिनों से घर से गायब थे। अज्ञात ट्रेन के झटके से अधेड़ जख्मी हो गए थे। सूचना मिलने के उपरांत पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में अधेड़ को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अगर समय रहते स्थानीय लोग जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा देते तो शायद उनकी जिंदगी बच सकती थी। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है एवं अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



