शामिल होंगे सीएम हेमंत सोरेन एवं मंत्रिगण
श्राद्धकर्म में 50 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना
विधि व्यवस्था को लेकर बनी है रणनीति
संजय सिंह, ब्यूरो चीफ सह प्रभारी,समाज जागरण,
दक्षणी छोटा नागपुर प्रमंडल,
राँची (झारखंड ) 18 अप्रैल2023:झारखंड के दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो का आज द्वादश श्राद्ध कर्म हैं। श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित झारखंड के कई मंत्री और विधायक पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दोपहर एक बजे हेलिकॉप्टर से पहुचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के लिए सिमराकुल्ही में हेलीपैड का निर्माण किया गया है।मुख्यमंत्री सहित 50 हजार लोग हो सकते हैं शामिल
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सुरक्षा के मद्देनजर पहले ही तैयारियों को जायला लिया गया है। श्राद्धकर्म में भारी भीड़ होने की संभावना जताई जा रही है। बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, हजारीबाग, रांची सहित अन्य जिले से भी लोग श्राद्ध में शामिल होने पहुंच रहे हैं। अनुमान लगाई जा रही है कि इसमें लगभग 50 हजार लोग शामिल हो सकते हैं। इलाके में आपात स्थिति ना हो, जाम ना हो और इतने लोगों की संख्या आसानी से आकर श्राद्ध में शामिल होकर लौट सके इसकी व्यवस्था की जा रही है। श्राद्धकर्म में शामिल होने वाले लोगों के लिए पंडाल, आवागमन का रुट, हैलीपेड स्थल, पार्किंग व्यवस्था आदि का इंतजाम किया जा चुका है।
तैयारी को लेकर हुई अहम बैठक
श्राद्धकर्म की तैयारी के लिए हुई बैठक में बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह, डीसी कुलदीप चौधरी, एसपी चंदन झा, डीडीसी कीर्तिश्री जी, बेरमो एसडीपीओ सतीशचंद्र झा, चास एसडीपीओ पुरुषोत्तम, बोकारो ट्रैफिक डीएसपी पूनम मिंज, चंद्रपुरा बीडीओ रेणुबाला, सीओ संदीप मधेशिया, नावाडीह के बीडीओ मनीष शांडिल्य, सीओ अशोक कुमार सिन्हा समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। सभी ने इसके आयोजन और लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए रणनीति बनाने पर जोर दिया।
छह अप्रैल को हुआ था निधन
ध्यान रहे कि गुरुवार 6 अप्रैल 2023 को चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में जगरनाथ महतो का निधन हो गया था। गुरुवार सुबह करीब 8:40 बजे अंतिम सांस ली थी. जिसके बाद शुक्रवार सात अप्रैल, 2023 को उनेक पैतृक गांव अलारगो में अंतिम संस्कार किया गया था।
- समाज जागरण: 07 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाज
by samaj
नई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- बभनी-अंबिकापुर मार्ग पर पुलिस की सख्ती, सैकड़ों वाहन चेक के दौरान 10 का चालान
by samaj
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बभनी थाना क्षेत्र में सीसी टीम ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के मकसद से शुरू किया गया है। बभनी-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम को बभनी पुलिस की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने यह अभियान चलाया। इसका मकसद…
- बभनी के चार गांवों में सफाई व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, डीएम से कार्रवाई की मांग
by samaj
जिला ब्यूरो चीफ/ समाज जागरण सोनभद्र। बभनी ब्लॉक के रन्दह, झनकपुर, सागसोती और मचबंधवा गांवों में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। वे गांवों में साफ-सफाई की खराब व्यवस्था से परेशान थे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत बभनी के इन गांवों में…
- ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की आवाज बुलंद, दिसंबर में होगा जिला सम्मेलन
by samaj
सुरक्षा, उत्पीड़न व फर्जी मुकदमों समेत टोल प्लाजा और मेडिकल सुविधाओं पर मंथन समाज जागरण गुरमा/ सोनभद्र। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र की आवश्यक बैठक रविवार को दैनिक तरुणमित्र जनपद कार्यालय, रॉबर्ट्सगंज में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में ग्रामीण पत्रकारों की ज्वलंत समस्याओं, पत्रकार सुरक्षा, उत्पीड़न, फर्जी मुकदमों, टोल प्लाजा,…
- ब्लास्टिंग से क्रशर प्लांट की मशीन का हिस्सा टूटकर गिरा, मलबे में दबकर सोनभद्र के चार मजदूरों की मौत
by samaj
समाज जागरण/ ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी सोनभद्र। अहरौरा थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर क्रशर प्लांट में डस्ट हटाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। क्रशर प्लांट की मशीन का एक हिस्सा अचानक टूटकर मजदूरों के ऊपर जा गिरा। मलबे में दबने से सोनभद्र के जुगैल थाना क्षेत्र के एक ही गांव के चार मजदूरों…
Like this:
Like Loading...
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.