google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बिजनौर जजी परिसर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी, वकीलों के दर्जनभर चेंबर जलकर राख

जजी में आग

बिजनौर जजी परिसर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई आग लगने से वकीलों के दर्जनभर चेंबर जलकर राख हो गए बमुश्किल दमकल विभाग की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक दर्जनों चेंबर जलकर राख हो चुके थे।

वीओ-बिजनौर थाना कोतवाली शहर में जजी परिसर में विद्युत तारों के शार्ट सर्किट के कारण आग लग गई आग लगने से जजी परिसर में अफरा तफरी मच गई देखते देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया इस दौरान दर्जनभर वकीलों के चैंबर आग की चपेट में आ गए और बुरी तरह से जलकर राख हो गए बमुश्किल सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया तब जाकर जजी परिसर का माहौल शांत हुआ आग लगने के दौरान वकीलों के कामकाज ठप हो गए आग बुझने के बाद वकीलों ने राहत की सांस ली।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)