समाज जागरण | गौतमबुद्धनगर डेस्क
गौतमबुद्धनगर। जनगणना-2027 के कार्य में लापरवाही और असहयोग बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। प्रगणक के रूप में नियुक्त किए गए कई कर्मचारियों द्वारा कार्यभार ग्रहण नहीं करने और ड्यूटी संबंधी दस्तावेज लेने से इंकार करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई शुरू की गई है।

व्हाट्सएप पर भेजी गई थी ड्यूटी
प्रशासन द्वारा जारी पत्र के अनुसार संबंधित कर्मचारियों से दूरभाष और व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया गया। जिन कर्मचारियों के मोबाइल और व्हाट्सएप सक्रिय पाए गए, उन्हें ड्यूटी संबंधी दस्तावेज भी भेजे गए, लेकिन कई कर्मचारियों ने दस्तावेज लेने से मना कर दिया।
जनगणना अधिनियम के तहत कार्रवाई
भारसाधन (चार्ज) अधिकारी इन्दु प्रकाश सिंह द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि यह रवैया जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के शासकीय कार्य के प्रति असहयोगात्मक है। ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ जनगणना अधिनियम 1948 की धारा-5 एवं धारा-11 के तहत विधिसम्मत प्राथमिकी दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया है।
संबंधित कर्मचारियों की सूची संलग्न
प्रशासन ने संबंधित कर्मचारियों की सूची भी संलग्न की है, जिसमें उनके मोबाइल नंबर भी अंकित हैं। पत्र की प्रतिलिपि मुख्य कार्यपालक अधिकारी और जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर को भी भेजी गई है।
समाज जागरण विशेष
जनगणना-2027 को लेकर प्रशासन सख्त, ड्यूटी से इंकार करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी
Census2027 #GautamBuddhNagar #NoidaNews #GreaterNoida #BreakingNews #UPNews #Administration #FIR #GovernmentJobs #IndiaNews
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



