google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जाटोली में हुआ स्वतंत्रता सेनानी चौधरी श्रीराम चौक का उदघाटन


पटौदी/सुरेश कोहली : राजपूत बाहुल्य गांव जटोली में आज पूर्व स्वतंत्रता सेनानी रहे चौधरी श्रीराम के नाम पर स्वतंत्रता सेनानी चौधरी श्रीराम चौक का नामकरण किया गया है। कार्यक्रम में पहुंचे पटौदी के पूर्व विधायक व आप नेता रामबीर सिंह ने कहा की स्वतंत्रता सेनानी किसी जाति विशेष या समाज के नही होते वे पूरे देश के होते है। उन्होंने कहा की पूरी पटौदी हल्के से सबसे ज्यादा जटोली गांव के शहीदों ने कुर्बानियां दी है। उन्होंने कहा की आज से ही इस जगह को स्वतंत्रता सेनानी चौधरी श्री राम चौक के नाम से जाना जाए। नगरपालिका हेलीमंडी चेयरमैन सुरेश यादव ने कहा की जटोली में पहले भी शहीदों के नाम पर कई बोर्ड लगे है जिसमे एक नाम चौधरी श्रीराम चौक का भी जुड़ गया है। इस अवसर अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी पहलवान दलीप सिंह छिलरकी,रामकिशन रेवाड़िया,सतबीर पंवार,अमित शर्मा पार्षद,रिंकू पार्षद,रवि चौहान,सतबीर पहलवान,वीरेंद्र नंबरदार व महावीर शर्मा भी मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)