शहीदों के संघर्ष और बलिदान के कारण ही झारखंड राज्य मिला , हेमंत सोरेन


(झारखंड मुक्ति मोर्चा का 51 वां स्थापना दिवस भव्य तरीके से मनाया गया।)

(आर एन चौरसिया) धनबाद, गोल्फ ग्राउंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा का 51 वां स्थापना दिवस समारोह काफी भव्य और परंपरागत तरीके से मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर के अवसर पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आपार जनसमूह को संबोधित किया।स्थानीय गोल्फ ग्राउंड में जेएमएम कार्यकर्ता ढोल नगाड़े, जे एम एम का झंडा एवं परंपरागत परिधानों, के साथ हाथों में तीर धनुष लिए एकत्रित हुए। इसके अलावे झारखंडी सांस्कृतिक नृत्य करते हुए भारी संख्या में स्त्री, पुरुष जोहार झारखंड के नारे लगाते हुए हर क्षेत्र के लोग पहुचे। झारखंड मुक्ति मोर्चा टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो के नेतृत्व में, बाघमारा से रतीलाल टूडू, गोधर से आकाश रवानी, धैया से समीर मंडल,अजय रवानी, सिंदरी से सुखलाल छाताटांड से अब्बू तारीक, मंटू, सिकंदर एवं नईम के मनइटांड़ से मदन महतो राजेश तूरी, कार्तिक महतो,सिंदरी से एजाज अहमद धरणीधर मंडल, मनु आलम, गोविंदपुर से अपूर्वा सरकार, चास नाला से संतोष महतो , झरिया से फिरदोस जाहिद, भूली से सुधीर महतो, धनबाद से रतिलाल टुडू और रमेश टुडू ,बरवा अड्डा से पैगाम अली, निरसा से अशोक मंडल और गुलाम कुरेशी,अमित महतो, हराधन मंडल,बाघमारा से अजमेर अंसारी , सिंदरी से रामू मंडल,बरवा अड्डा से फूलचंद मंडल, टुंडी से फूलचंद किस्कू के नेतृत्व में अलग अलग जुलूस गोल्फ ग्राउंड में बने स्थापना दिवस के विशाल पंडाल में प्रवेश किया। जहां लगातार केंद्रीय सदस्य एवं मीडिया पैनललिस्ट डॉ. नीलम मिश्रा ने मंच से सभी जुलूस और पंडाल में उपस्थित हुए सभी लोगों का हार्दिक स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान मंच से कार्यकर्ताओं का बीच हौसला अफजाई के लिए डॉक्टर नीलम मिश्रा ने कहा की “नेता वह नहीं, जिसका नेत्र अच्छा होता है ।

नेता वही अच्छा होता है, जिसका नेतृत्व अच्छा होता है”।जैसे अनेक शेरो शायरी जारी रख स्थापना दिवस के समा को बांधे रखा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के 51 वें वर्षगांठ पर मंच से टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने संबोधित करते हुए कहा कि पहली बार झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने दिन में पहली बार इस स्थापना दिवस कार्यक्रम में भाड़ी संख्या में उपस्थित होकर एकजुटता को प्रदर्शित किया है।संयोजक मंडली के विनोद पांडे, धरणीधर मंडल, पवन महतो,सुखलाल मरांडी, अशोक मंडल लक्ष्मी मुर्मू रमेश टुडू ,बोकारो जिलाध्यक्ष हीरालाल एवं अन्य ने भी मंच से संबोधित कर झारखंड मुक्ति मोर्चा के उपलब्धियों एवं विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। मंच पर राज्यसभा सांसद, महुआ मांजी, गिरिडीह से विधायक सुदीप सोनू,जोगेंद्र महतो, केंद्रिय सदस्य कंसारी मंडल, भी मौजूद थे। मंच पर संजय पंडित ने झारखंडी गीत गाकर शमा बाँध दिया। 3:15 दोपहर दिशोम गुरु शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन का मंच पर आगमन हुआ।

कार्यक्रम का शरुआत झंडोतोलन हेमंत सोरेन एवं दिशोम गरु शिवू सोरेन ने किया। मंच से मुख्यमंत्री हेमंत सरकार ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की विभिन्न विकास योजनाये राज्य में आज लागु हैं। जिसका लाभ झारखंड की जनता को मिल रही है। इसी के परिणाम स्वरूप आज झारखंड सरकार के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है। कोविडकाल में भूख से एक भी मौत की खबर अखबारों एवं न्यूज़ चैनलों में नहीं आई । राज्य सरकार द्वारा आपातकालीन योजनाओं के तहत प्रत्येक ज़िले में भोजन वितरित किया गया और भटके हुए लोगों को गांव-गांव उनके घर तक पहुंचाया गया। उन्होंने कहा की बेहतर प्रबंधन के साथ मुश्किल समय को टाला। राज्य में महामारी से लड़कर राज्य सरकार ने जीतने का काम किया है । अब सामान्य स्थिति आने पर विपक्ष के लोग साजिश कर राज्य सरकार को परेशान करने में जुटी है ।

आगे उन्होंने कहा की मूलवासी, आदिवासी हित की नियोजन नीति को पारित करने की बात को असंवैधानिक बता रहे हैं ।झारखंड के विकास कार्यों से केंद्र के पेट में दर्द हो रहा है ।वे आश्चर्यचकित रह गए जब झारखंड के लोग पूरे देश में मजदूरों के रूप में सबसे अधिक कार्य कर रहे हैं ।यह चिंता का विषय है। केंद्र सरकार चाहती है कि मूलवासी आदिवासी लोग सत्ता में ना रहे।अभी केंद्र सरकार के शासन काल में महंगाई में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है ।जिससे जनता काफी परेशान है। झारखंड राज्य सरकार ने 20,0000 राशन कार्ड बनवाया ।केंद्र सरकार से एफसीआई के चावल मांगने पर ना कह दिया गया । तो हमारी राज्य सरकार ने बाजार मूल्य पर चावल खरीद कर गरीब जरूरतमंदों लोगो को वितरित किया।

उन्होंने कहा की झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार आने के बाद वृद्धों को पेंशन, के साथ साथ विकलांगों को पेंशन भी दिया जा रहा है। महिलाओं के लिए फूलों झानो योजना लागू की गई है। हेमंत सोरेन ने कहा की सबसे अजीब बात है की पूर्व की सरकार की एक करोड़ लंबित आवेदनों का हल राज्य सरकार निकाल रही है। बूढ़ा पहाड़ के गांव में में 40 साल से कोई विकास कार्य नहीं हुआ ।यहीं पर शहीद नीलांबर और पितांबर का जन्म हुआ था। इस क्षेत्र को झारखंड सरकार ने विकास कार्य के साथ जोड़ा। अभी इस क्षेत्र के लोग राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़ कर लाभान्वित हो रहे हैं । उन्होंने कहा की यहां कोई आता जाता नहीं था ।अब लोग वहां पहुंचे रहे हैं । वहां के लोग झारखंड में घूम रहे हैं। झारखंड की वर्तमान सरकार द्वारा योजनाओं की जानकारी ली जा रही है ।बीते 20 सालों में कोई भी विकास झारखंड राज्य में नहीं हुआ है। सौ सालों से खनिज संपदा धनबाद से निकाला जा रहा है, लेकिन धनबाद का विकास कार्य अब भी पूर्ण रूप से ठप्प् है। केंद्र से 1036 करोड रुपए राज्य सरकार ने मांगे, लेकिन थोड़े-थोड़े पैसे टुकड़े में मिलते रहे हैं।

अगर यह पैसा एक साथ मिल जाता, तो झारखंड राज्य का समग्र विकास तय है। गुरुजी क्रेडिट कार्ड के माध्यम से विद्यार्थियों के लिए कम ब्याज पर 15 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। राज्य में लड़कियों को ट्रैफिकिंग से रोकने के लिए राज्य में ही रोजगार सृजन किए जा रहे। आपके द्वार कार्यक्रम, हर कार्यालयों में अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा पंचायत प्रखंडों का कार्य होने लगा ।सभी राज्य योजनाओं की जानकारी एवं लाभ देने के लिए हर विभाग आज सक्रिय हैं ।इतने विकास कार्य करने के बाद अब इस सरकार को कोई उखाड़ नहीं सकता। झारखंड शहीदों के संघर्ष और बलिदान संघर्ष के बदौलत मूलवासी लोगों की झारखंड मुक्ति मोर्चा ने लड़कर झारखंड राज्य लिया है ।मुख्यमंत्री ने विश्व गुरु शिबू सोरेन, विनोद बिहारी महतो और शक्ति नाथ महतो के संघर्षों को याद किया और कहा संघर्ष करके सन 2000 में झारखंड राज्य लिया था और लड़कर 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति लेंगे। इसका लाभ और सुविधा मूलवासी एवं झारखंड वासी को अवश्य आने वाले समय में मिलेगी। हमारी सरकार जल,जंगल ज़मीन की सुरक्षा के लिए विभिन्न योजनाओं पर कार्य कर रही है।

केंद्र सरकार द्वारा सरकारी संस्थानों जैसे रेलवे एवं अन्य विभागों में निजी करण जो बढ़ रही है यह एक चिंता का विषय है ।जिससे बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न हो गई है।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। झारखंड मुक्ति मोर्चा का हाथ मजबूत करें, विश्वास करे। झारखंड मुक्ति मोर्चा झारखंड राज्य का समग्र विकास करेगा। दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने कहा की आज ज्यादा ध्यान है की खेती कैसे विकसित हो । इस पर जोर लगाने की जरूरत है। पेड़ों को बचाने का कार्य करना होगा और सबसे अहम जरूरी है बच्चों की पढ़ाई ।उन्हें यथासंभव पढ़ाएं और झारखण्ड राज्य के भविष्य को मज़बूत और सक्तिशाली करें। झारखण्ड मुक्ति मोर्चा इस दिशा में सब के साथ है।

मंच पर दूसरे राजनीतिक पार्टी से आए सोमनाथ मरांडी, प्रकाश नोनिया ,सुकेश मुखर्जी जय मरांडी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का सदस्यता ग्रहण किया। मंच पर संयोजक मंडली ने दिशोंम गुरु शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन को विशाल फूल माला, पुष्पगुच्छ और तीर धनुष भेंट किया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की ओर व्यापक व्यवस्था की गई थी। पुलिस प्रशासन के सभी आला अधिकारी भी मौके पर मुस्तैद नजर आये।