google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पुलिस का मानवीय चेहरा: मरीज को पलामू में नहीं मिला खून, तो एसपी ने दूसरे जिले से मरीज को उपलब्ध कराया खून*

*

समाज जागरण, बिनोद सिंह ब्यूरो चीफ सह प्रभारी पलामू प्रमंडल

मेदिनीनगर, पलामू (झारखंड) 2 मई 2023:- मेदिनीनगर निवासी सिंहासन गुप्ता उम्र 70 वर्ष जेलहाता स्थित डॉ अरुण शुक्ला के क्लीनिक में भर्ती हैं कुछ दिन पूर्व उनके अंगूठे का ऑपरेशन हुआ था इंफेक्शन के वजह से पैर के निचले भाग में ऑपरेशन करना है जिसके लिए मरीज को AB खून की सख्त आवश्यकता है। परिजनों ने काफी मशक्कत किया पर खून उपलब्ध नहीं हो पाया। परिजनों ने पलामू एसपी चंदन कुमार सिन्हा से मदद मांगी। एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने खून उपलब्ध कराने का प्रयास किया पर पलामू में खून उपलब्ध नहीं हो पाया। उन्होंने अन्य जिला में खून के लिए संपर्क किया। फिर उन्होंने गढ़वा पुलिस के द्वारा मरीज के स्वजनों को AB पॉजिटिव खून का एक यूनिट उपलब्ध कराया।
एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि कई लोग अक्सर उनके पास खून उपलब्ध कराने को लेकर पहुंचते हैं। मेरा दायित्व है कि जनता की मदद करें। पलामू में सैकड़ों लोगों की मदद की है। AB पॉजिटिव ब्लड ढूंढना काफी मुश्किल हो रहा था, वह दूसरे जिले के पुलिस के संपर्क में थे। AB पॉजिटिव ब्लड का पता गढ़वा में चला, उन्होंने गढ़वा से मरीज को खून उपलब्ध करवाया। उन्होंने आम जनता से अपील की है की ज्यादा से ज्यादा अपना ब्लड डोनेट करे ताकि जरूरतमंद लोगों को बिना देर हुए ब्लड मिल सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)