google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिला अनुश्रवण समिति कि बैठक अब प्रत्येक महीने के तीसरे शनिवार को नियमित रूप से होगी, जिला अधिकारी।



संवाददाता रवि कुमार

सीतामढ़ी जिला पदाधिकारी, रिची पांडे की अध्यक्षता में समाहरणालय के विमर्श कक्ष में जिला सैनिक कल्याण अनुश्रवन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सैनिकों और पूर्व सैनिकों व उनके आश्रित परिजनों के भूमि विवाद और पुलिस संबंधित समस्याओं के निदान के लिए जिला अनुश्रवण समिति की बैठक आहूत की गई। जिलाधिकारी द्वारा यह निर्णय लिया गया कि जिला अनुश्रवण समिति कि बैठक अब प्रत्येक महीने के तीसरे शनिवार को नियमित रूप से होगी। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी प्रत्येक 15 दिन पर सदस्यों के समस्याओं के निदान के लिए अनुमंडलधिकारी से बैठक करेंगे।
मौके पर अमरेन्द्र कुमार त्रिपाठी, जिला सैनिक कल्याण पदाधिकारी, ऋषिकेश रंजन प्रधान लिपिक जिला सैनिक कल्याण, रंजन कुमार जिला अध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन
उमाशंकर शर्मा सचिव पूर्व सैनिक संगठन, सत्येन्द्र कुमार पटेल कोषाध्यक्ष पूर्व सैनिक संगठन, श्री सत्यनारायण झा सचिव पूर्व सैनिक संगठन पुपरी,अशोक कुमार चौधरी, बच्चु प्रसाद सिंह अध्यक्ष बेलसंड पूर्व सैनिक संगठन उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)