
जिला पंचायत अधिकारी और पुलिस विभाग पहुँचे मौके का लिया जायजा
समाज जागरण संवादाता विवेक देशमुख
बिलासपुर।जिला पंचायत बिलासपुर की पुरानी बिल्डिंग में आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया मौके पर दमकल की गाड़ियों ने आकर आग पर काबू पाया गया। जानकारी के अनुसार घटना शाम 5.30 बजे के आसपास की है जिला पंचायत की मनरेगा विभाग के ऑफिस के भीतर अचानक आग लगने से धुआं उठता देख कर्मचारियों को आगजनी का पता चला।इस घटना में विभाग में रखे दस्तावेज व कम्प्यूटर जल गए है आगजनी का मुख्य कारण शार्ट सर्किट से होना बताया जा रहा है। जिला पंचायत सीओ, पुलिस विभाग के अधिकारी ने मौके पर पहुँच कर आग लगने की ली जानकारी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



