google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जीएमएस खानपुर में नवनिर्मित सुसज्जित कंप्यूटर लैब का उद्घाटन, ग्रामीणों व स्टाफ के सामूहिक सहयोग से बनी मिसाल


कैथल। राजकीय माध्यमिक विद्यालय खानपुर में नवनिर्मित सुसज्जित कंप्यूटर लैब का उद्घाटन भव्य कार्यक्रम के साथ किया गया। गौरतलब है कि स्कूल में कमरे के अभाव के चलते विभाग से आए नए कंप्यूटर लंबे समय से बॉक्स में बंद पड़े थे। इस समस्या को दूर करने के लिए डीडीओ हरपाल सिंह, स्कूल इंचार्ज रेखा देवी, एसएमसी प्रधान प्रीति देवी तथा समाजसेवी सुभाष प्लंबर ने गांव स्तर पर मुहिम शुरू की। ग्रामीणों व स्टाफ के सामूहिक सहयोग से कंप्यूटर लैब का निर्माण संभव हुआ।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामकुमार नंबरदार और ग्राम पंचायत प्रतिनिधि सोनू सैनी रहे, जबकि अध्यक्षता डीडीओ हरपाल सिंह व स्कूल इंचार्ज रेखा देवी ने की। बच्चों ने फूल मालाओं व स्वागत गीतों के साथ अतिथियों का अभिनंदन किया। रामकुमार नंबरदार ने रिबन काटकर कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया। बच्चों ने मौके पर ही कंप्यूटर चलाकर अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया, जिसे देख ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सराहना की।

इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें सोलो डांस, ग्रुप डांस, देशभक्ति गीत और पंजाबी गीत शामिल रहे। कार्यक्रम ने ग्रामीणों का मन मोह लिया। ग्रामीणों ने प्रस्तुति से प्रभावित होकर बच्चों की हौंसला-अफजाई के लिए हजारों रुपए प्रदान किए।

डीडीओ हरपाल सिंह ने गांववासियों को लैब निर्माण में दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद किया और इसे शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम बताया। वहीं, मुख्य अतिथि रामकुमार नंबरदार ने कंप्यूटर लैब को स्कूल की एक उल्लेखनीय उपलब्धि बताया और भौतिक संसाधनों में इजाफा करने का आश्वासन दिया।

स्कूल संचालिका रेखा देवी ने एक वर्ष की विद्यालय की उपलब्धियों को ग्रामीणों के सामने रखा और एसएमसी कमेटी व ग्रामीणों को सहयोग के लिए बधाई दी। इस मौके पर एसएमसी प्रधान प्रीति देवी, समाजसेवी सुभाष प्लंबर सहित सभी एसएमसी सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले 180 बच्चों को कोल्ड एंड हॉट वाटर बोतल भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन कुलदीप व जोध सिंह ने किया, जबकि जलपान की व्यवस्था प्राइमरी हेड परवीन, सुरिंदर व रूपाली द्वारा की गई।

अंत में डीडीओ हरपाल सिंह, स्कूल संचालिका रेखा देवी, एसएमसी प्रधान प्रीति देवी व समाजसेवी सुभाष प्लंबर ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरे प्राथमिक व मिडिल स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)