google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कानपुर देहात में जारी हत्याओं का सिलसिला, शिवली के बाद सिकंदरा में भी पूर्व प्रधान की हत्या

  • वजह जमीन के विवाद से जुड़ी पुलिस आरोपियों की तलाश में मार रही छापे
  • तनाव के चलते कई थानों का फोर्स मौजूद

सुनील बाजपेई
कानपुर। यहां देहात मैं हत्याओं कासिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है ,जिसके क्रम में शिवली के बाद सिकंदरा में भी पूर्व प्रधान की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई । घटना की वजह जमीन विवाद से जुड़ी बताइए गई है । इसके संदर्भ में गांव के ही एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के साथ पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक नृशंस हत्या की यह घटना सिकन्दरा थाना क्षेत्र में सरदारपुर की है। यहां पूर्व प्रधान की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई।
इसकी सूचना पर एसपी बीबीजीटीएस मूर्ति समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। साथ ही फोरेंसिक टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाये हैं | इस बीच संदेह के आधार पर गांव के एक युवक को हिरासत में लिया है| तनाव को लेकर कई थानों का फोर्स मौके पर मौजूद है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नंदना गांव के पूर्व प्रधान राजेश कटियार (50) उर्फ मिस्टर के मुगल रोड किनारे सरदारपुर के पास खेत हैं। सुबह वह घर से खेत जाने की बात कह निकले थे। दोपहर में खेत पर खून से लथपथ शव मिला। उनके चेहरे और गर्दन पर धारदार हथियार से वार के निशान मिले। मृतक गांव के बाहर बने फार्म हाउस में परिवार से अलग रहता था। एस पी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं |


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)