
दैनिक समाज जागरण कटोरिया से धर्मेंद्र रतन।
कटोरिया प्रखंड क्षेत्र के 207 प्रारंभिक विद्यालयों में 20 अक्टूबर को अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा । जिसको लेकर पत्र जारी किया गया है।
अभिभावक शिक्षक संगोष्टी के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं।
बैठक के पूर्व विद्यालय परिसर की साफ-सफाई एवं वर्ग कक्ष को सुसज्जित करना,
बैठक में आने के लिए अभिभावक को आमंत्रण देना, बैठक के पूर्व बच्चों को चहक अभ्यास कराना, बैठक के दिन विद्यालय में आवश्यक रूप से लाउडस्पीकर का उपयोग करना ,छात्र के गतिविधि के बारे में अभिभावकों को बताना, अभिभावकों से छात्रों को घर में पढ़ने के लिए प्रेरित करना, अभिभावकों को विद्यालय परिसर का भ्रमण कराना, अभिभावकों को बच्चे का अभ्यास पुस्तिका दिखाना संबंधित बिंदुओं पर 20 अक्टूबर को बैठक करने के लिए सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया गया है । बैठक की मॉनिटरिंग प्रखंड स्तर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं कटोरिया प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा ।
सभी विद्यालय में बैठक 10:00 से 12:00 बजे तक आयोजित होगी। बैठक तिथि पहले 18 अक्टूबर को रखा गया था जिसे बदलकर 20 अक्टूबर कर दिया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



