

मो0 नजीर/समाज जागरण, सुपौल
जिला के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत सिमराही बाजार स्थित करजाइन मुख्य मार्ग पर मोबाइल गैलरी के संचालक मोहम्मद आफताब आलम के द्वारा कौमी एकता कवि एवं मुशायरा का आयोजन किया वही इस मौके पर हिंदू मुस्लिम एकता को बरकरार रखते हुए मुशायरा कवि सम्मेलन में कवि एवं शायरों को स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा सौल देकर सम्मानित किया साथ ही स्थानीय गणमान्य व्यक्ति पूर्व मुखिया राघोपुर मोहम्मद तसलीम, जिला परिषद प्रतिनिधि राघोपुर धीरेंद्र यादव, मोहम्मद नजीर आलम, मोहम्मद नसीम मिथिला हॉस्पिटल संचालक, समाजसेवी नूर आलम, डॉक्टर तजम्मुल हुसैन, को भी सम्मानित किया गया वही इस कार्यक्रम में दूर से आए हुए कवि और सायरो ने अपने जलवों से लोगों के दिलों पर राज करते हुए सभी को खूब आनंद एवं मनोरंजन कराया । कविता और शायरी की माध्यम से उन्होंने बताया कि किस तरह हमें कुछ चंद राजनेताओं के द्वारा हमें गुमराह कर हमारी एकता और अखंडता को नष्ट कर रहे हैं । वही इस कार्यक्रम में उपस्थित दिल खैराबादी, गुले सबा, अकमल बलरामपुरी, शंकर राम शंकर, असद बस्तवी, अहमद सिद्दीकी, असलम परवाना, लुकमान दानिश, फैयाज नेपाल, माहिर भारती, रोहित राजपूत, शाहनवाज आज़मी, आफताब आलम एवं प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर कैसर राणा ने अपने जलवों से इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



