google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

खाद्य मंत्री के साथ विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व विधायक लहरिया



समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

मस्तूरी। रसोईया संघ के कार्यक्रम में शामिल होने शहर पहुंचे प्रदेश के कद्दावर नेता खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत एवं मा. बैजनाथ चंद्राकर जी अध्यक्ष अपेक्स बैंक (कैबिनेट मंत्री दर्जा) के साथ मस्तूरी के पूर्व विधायक एवं लोकप्रिय जन नेता दिलीप लहरिया जी उपस्थित रहे। रसोईया संघ के कार्यक्रम के बाद माननीय मंत्री जी श्री दिलीप लहरिया जी के साथ मोपका में आयोजित श्री राम कथा में शामिल होकर पूज्य संत श्री चिन्मयानंद बापू जी के श्री मुख से कथा श्रवण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात माननीय मंत्री जी मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम पकरिया पहुंचकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री अजय सिंह के पिता जी स्व श्री डॉक्टर बलभद्र शरण सिंह के निधन पर गमी कार्यक्रम में शामिल हुए‌। वहां से मंत्री अमरजीत भगत जी एवं मा. बैजनाथ चंद्राकर जी पूर्व विधायक श्री दिलीप लहरिया जी के गृह ग्राम धनगवां पहुंचकर निवास स्थान में परिवारजनों से मिले। जहां श्री दिलीप लहरिया जी एवं ग्रामीणों ने उनका पुष्पगुच्छ फूल माला के साथ में स्वागत अभिनंदन किया। तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस जन एवं ग्रामीण काफी संख्या में साथ रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)