google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

खूँटी : पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के द्वारा परीक्षा फल वितरण एवं अभिभावकों को दिशा निर्देश

सुनील कुमार गुप्ता, दैनिक समाचार जागरण अनुमंडल संवाददाता चांडिल

सरायकेला (झारखंड) :- आज दिनांक 21 मार्च 2023 चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत खूँटी ग्राम मे पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के द्वारा वार्षिक परीक्षा फल 2023 अभिभावक गोष्टी के माध्यम से प्रकाशित किया गया l इस अवसर पर भारत माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया l कार्यक्रम का शांति मंत्र से किया गया गोष्ठी मेंअभिभावक एवं माता उपस्थित हुई l मीटिंग में मुख्य रूप से प्रधानाध्यापक अशोक कुमार पांडे जी ने सभी अभिभावकों का तहे दिल से स्वागत किया एवं स्कूल में सभी कक्षा में सर्वोत्तम आए हुए छात्र छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया l इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार पंडा ने सफलता प्राप्त छात्र-छात्राओं को एवं अभिभावक को बधाई एवं शुभकामनाएं दी l सभी अभिभावकों को अपने बच्चों के बारे मे फ़ास्ट फ़ूड ना खिलाने का आग्रह भी किये l आगामी वर्ष के विद्यालय के गतिविधि की जानकारी दी गई l कार्यक्रम मे काफ़ी सारे अभिभावकों ने भाग लिया, एवं अभिभावकों द्वारा अहम् सुझाव प्राप्त हुए l नवीन सत्र पठन – पाठन 3 अप्रैल से प्रारंभ होगा, एवं भारतीय नववर्ष की शुभकामना भी दीया l कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय के आचार्य संजय कुमार साहू, रामचंद्र जी, सचिन मंडल, किरण प्रमाणिक, मातंगी, कल्पना प्रमाणिक, रिंकी एवं सैकड़ों माताएं एवं अभिभावक उपस्थित थे l


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)