google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अपहृत युवती सकुशल बरामद अपहर्ता गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)

नबीनगर (बिहार) 28 मई 2024 नबीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र के एक गांव से एक लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश मे आया है।लड़की के परिजन द्वारा टंडवा थाना मे आवेदन देकर अपहरण की गई युवती को बरामद करने की गुहार लगाया गया था। गुप्त सूचना के अधार पर टंडवा थाना पुलिस ने पीएसआई अमित कुमार के नेतृत्व मे दबिस देकर औरंगाबाद से अपहरण की गई लड़की को अपहरणकर्ता के साथ सकुशल बरामद कर लिया है। अपहरणकर्ता की पहचान थाना क्षेत्र के मुंगीया गांव निवासी सनोज कुमार के रूप मे किया गया है। मामले में थानाध्यक्ष प्रसाद द्वारा बताया गया कि अपहरण कर्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है वहीं युवती को बयान दर्ज कराने के लिए औरंगाबाद न्यायालय मे प्रस्तुत किया गया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)