google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

किशनगंज अंचल- राजस्व अधिकारी गंगाराम टुडू पर भ्रष्टाचार के लगे गंभीर आरोप

निगरानी विभाग ने दिए जांच के आदेश,करोड़पति को गरीब बनाने का मामला

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
किशनगंज प्रखंड में स्थित अंचल कार्यालय में पदस्थापित राजस्व अधिकारी गंगाराम टुडू पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। उन पर एक करोड़पति व्यक्ति को ‘गरीबी रेखा से नीचे’ (BPL) की श्रेणी में शामिल करने का मामला प्रकाश में आया है।  मो. नदीम नामक व्यक्ति, जिसका नाम कथित रूप से करोड़पतियों की सूची में शामिल है, उद्देश्य से उसकी वार्षिक आय को मात्र 59,000 रुपये दर्शाते हुए आय प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है।



इस मामले की शिकायत ‘सीमांचल सेवा फाउंडेशन’ के राष्ट्रीय आरटीआई कार्यकर्ता हसीबुर्रहमान ने निगरानी विभाग, पटना से की थी। शिकायतकर्ता हसीबुर्रहमान ने बताया की राजस्व अधिकारी गंगाराम टुडू न केवल पिछले पांच वर्षों से लगातार एक ही कार्यालय में जमे हुए हैं, बल्कि वह पूरी तरह से भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं।

शिकायत में कहा गया है कि मो. नदीम नामक व्यक्ति, जिसका नाम कथित रूप से करोड़पतियों की सूची में शामिल है और जिसकी वास्तविक मासिक आय 30,000 रुपये से 45,000 रुपये के बीच है, उसे लाभ पहुँचाने के लिए अधिकारी ने उसकी वार्षिक आय को मात्र 59,500 रुपये दर्शाया। यह आय प्रमाण पत्र गरीबी रेखा से नीचे (BPL) परिवार और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बनवाया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए, निगरानी विभाग (बिहार सरकार, सूचना भवन, पटना) ने इस पर संज्ञान लिया है। निगरानी विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी, डी.जी. ईरानी ने पत्रांक-5/नि०रा०/विविध-08/2025 के माध्यम से किशनगंज जिलाधिकारी को इस मामले को नियमानुसार निस्तारित करने हेतु आदेशित किया है।


राष्ट्रीय आरटीआई कार्यकर्ता हसीबुर्रहमान ने इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जाँच की मांग करते हुए राजस्व अधिकारी गंगाराम टुडू के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कर कठोर आपराधिक कार्रवाई करने की माँग की है। उन्होंने यह भी कहा है कि मो. नदीम को गलत तरीके से BPL सूची में शामिल करने और BPL राशन कार्ड बनवाने की जांच भी की जानी चाहिए।
यह मामला किशनगंज अंचल कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है, जहाँ सरकारी योजनाओं का लाभ अपात्र लोगों तक पहुँचाने के लिए अधिकारी अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। जिला प्रशासन से इस मामले में त्वरित और कठोर कार्रवाई की अपेक्षा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)