google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शिक्षा विभाग की माह नवंबर रैंकिंग में कोन ब्लॉक फिर प्रथम

ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण

सोनभद्र। शिक्षा विभाग द्वारा जारी नवंबर माह की रैंकिंग में ब्लॉक कोन ने एक बार फिर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। लगातार चुनौतियों, सीमित संसाधनों और अध्यापकों की कमी के बावजूद कोन ब्लॉक ने अपने प्रदर्शन से श्रेष्ठता बनाए रखी है। हर माह प्राथमिक कार्यों एवं विभागीय डेटा के आधार पर जारी होने वाली इस रैंकिंग में कोन का शीर्ष पर बने रहना जिले में चर्चा का विषय है। अध्यापकों की मेहनत और कार्यशैली को इस उपलब्धि की सबसे बड़ी वजह बताया जा रहा है। कई शिक्षकों ने यह बताया कि बीईओ विश्वजीत कुमार के कार्यभार संभालने के बाद से ब्लॉक में कार्य वातावरण बेहतर हुआ है, जिसका सीधा असर रैंकिंग में दिख रहा है। प्रशासनिक निर्णय, अनुशासन और सतत निगरानी को उनकी कार्यशैली की खास विशेषता बताया जा रहा है। बीईओ विश्वजीत कुमार ने भी सफलता का श्रेय अपने अध्यापकों को देते हुए कहा कि टीम भावना और लगन के बिना यह संभव नहीं था। नवंबर माह की रैंकिंग में रॉबर्ट्सगंज दूसरे और नगवां ब्लॉक तीसरे स्थान पर रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)