google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कोतवाली क्षेत्र लहरपुर बढते क्रम में हो रही चोरियों का क्रम वार सिलसिला जारी

डॉक्टर के यहाँ दवाई लेने गये मरीज की बाइक हुयी चोरी

दैनिक समाज जागरण ब्यूरो रिपोर्ट गौतम सिंह चौहान

लहरपुर सीतापुर। यह पूरा मामला कोतवाली क्षेत्र लहरपुर का है वहीं पर डॉक्टर धनीराम भार्गव के यहाँ दवाई लेने गये मरीज की बाइक चोरी हो गयी जहाँ पर थाना सकरन से दवाई लेने गये संदीप कुमार वर्मा डॉक्टर धनीराम भार्गव के यहाँ दवाई लेने के लिए दवाखाने के अंदर गये हुए थे जब संदीप कुमार वर्मा दवाई लेकर बाहर निकले देखा कि वहां पर उनकी बाइक नहीं दिखाई दी जिसके बारे मे डॉक्टर धनीराम से बताया गया तो उन्होंने कहा कि बाइक के बारे मे मुझे नहीं पता है आप अपनी बाइक पता लगायें बाइक का हुलिया इस प्रकार है गाडी का रंग सिलवर गाड़ी का नंबर UP34AW8487,है जो बाइक लहरपुर डॉक्टर धनीराम भार्गव के वहां से चोरी हो जाती है जिसके संबंध में पीडित संदीप कुमार वर्मा ने कोतवाली लहरपुर मे लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्ववाही करने की मांग की है अब देखना यह है कि कोतवाल लहरपुर इस मामले पर क्या संज्ञान लेते है या नहीं या फिर क्षेत्र में आये दिन हो रही चोरियों का क्रम वार सिलसिला यूं ही जारी रहेगा यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)