google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

*आदित्यपुर के कुणाल मेडिकल के संचालक अनिल वर्मा का निधन, कॉलोनी में शोक की लहर*

अभय कुमार मिश्रा, दैनिक समाज जागरण, ब्यूरो चीफ, कोल्हान झारखंड
सरायकेला खरसावां (झारखंड) 29 नवम्बर 2025: सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर के कुणाल मेडिकल के संचालक अनिल वर्मा का शनिवार को सुबह 3:00 बजे तड़के 63 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे कई दिनों से बीमार थे और जमशेदपुर में उनका इलाज चल रहा था। अनिल वर्मा, जो सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय थे और युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत थे। उनका अंतिम संस्कार पार्वती घाट पर किया गया।उनके निधन की खबर फैलते ही कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ गई ।मृदुभाषी,मिलनसार स्वभाव और कुशल फार्मासिस्ट के रूप में पहचान रखने वाले अनिल वर्मा लोगो के बीच अत्यंत प्रिय थे।



स्वर्गीय अनिल वर्मा अपने पीछे पत्नी तथा दो डॉक्टर पुत्र –डॉक्टर कुणाल वर्मा (डेंटिस्ट) और डॉक्टर केतन वर्मा (एमबीबीएस) सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे आदित्यपुर कॉलोनी रोड नंबर चार स्थित कुणाल मेडिकल रिलीफ सेंटर के संचालक थे. कॉलोनीवासियों की छोटी-मोटी बीमारियों में स्वयं दवा देकर तुरंत राहत प्रदान करने के लिए जाने जाते थे ।उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन दोनों बेटों के शिक्षा एवं बेहतर भविष्य का निर्माण में समर्पित कर दिया।

उनके निधन पर आदित्यपुर के सामाजिक संस्था जनकल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश, प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला खरसावां के अध्यक्ष मनमोहन सिंह, डॉक्टर नकुल प्रसाद चौधरी, पदमा मेडिकल के संचालक बबलू राव,विजय मिश्रा,संजय,सहित कई का आम ओ खास लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की। सभी ने कहा कि अनिल वर्मा का निधन कॉलोनी के लिए अपूर्णीय क्षति है। सभी ने कहा दिवगंत अनिल वर्मा के दोनों पुत्रों ने अपने बीमार पिता की देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ा मगर नियति के आगे उनकी एक न चली।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)