google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

लखीसराय में पीटपीट कर एक व्यक्ति की हत्या , मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी

लखीसराय समाज जागरण ब्यूरो आत्मानंद सिंह

लखीसराय जिले के पचना रोड़ स्थित भारत माता के समीप पुराने कोल्ड स्टोरेज के गोदाम में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को पीट पीट कर हत्या कर दिया । हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस साक्ष्य को एकत्रित करने में जुटी है।
लखीसराय जिले के कवैया थाना के अतंगर्त भारत माता के समीप पुराने कोल्डस्टोरेज के गोदाम में बीती रात अज्ञात अपराधियों ने रामपुर निवासी शिवदानी.यादव पिता चुको यादव..को पीटपीट कर हत्या कर दिया गया है। हत्या की वजह अबतक नहीं पता चल पाया हैं । हालांकि मौके पर पहॅुची मृतक के परिवार घटना स्थल को देखकर कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। घटना की जानकारी सुबह करीबन नौ बजे के आसपास के लोगों को लगी तब लोगों की भीड़ घटना स्थल पर भारी संख्या में पहुंची है जिसके बाद ही स्थानीय पुलिस को इस बात की जानकारी दी गयी है। ज्ञात हो कि मृतक शिवदानी यादव सात भाई जो कि मानो रामपुर में रहता है परिवार बड़ा होने की वजह और बेरोजगारी को लेकर यह लखीसराय जिले चानन प्रखंड क्षेत्र के गोड्डी गांव मे रहता था। हर दिन की तरह यह अपने काम करने को लेकर लखीसराय कोल्ड स्टोरेज आया था जहां मालिक का गाय भैंस को चारा देने के लिए पहुंचा था और यह अपना काम कर घर वापस नहीं लोटा था। वर्षो से कोल्ड स्टोरेज में रहकर काम करता था।
इस संबंध में विशेष जानकारी देते हुए लखीसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह एएसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि कोल्ड स्टोरेज में एक व्यक्ति की हत्या हुई है जिस व्यक्ति की हत्या हुई है वह करीबन 60 साल का रहने वाला है यह गाय को देख रेख करने का काम करता था । सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है जो साक्ष्य सामने आएगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)