

संवाददाता पप्पू कुमार बाराचट्टी ,गया
बाराचट्टी। बाराचट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार को बाराचट्टी थाने की पुलिस ने देर शाम गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पड़ोसी राज्य झारखंड के तरफ से एक टेंपू मालवाहक गाड़ी आ रही थी जिसे पुलिस ने युक्त टेंपू में जांच करना शुरू कर दिया, टेंपू में फुल गाड़ी केला लोड था जो केला के बीचो बीच में तस्कर के द्वारा 2 बोरा में बड़ी संख्या में गांजा लोड किया गया था, हालांकि पुलिस को टेंपू चालक रात्रि के कारण चकमा देकर भागने में सफल रहा। थाना प्रभारी राम लखन पंडित ने बताया कि टेंपू से 46 किलो गांजा कुल 16 पैकेट में बरामद हुआ है। पकड़े गए गांजा की कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई हेतु जुटी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



