दिवंगत विनोद बाबू कुशल शिक्षक एवं फुटबॉलर के रूप में प्रसिद्ध थे: एमपी

डॉ० राजीव जोशी के पैतृक घर रडियाढ़ पहुंचे मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव

मधेपुरा।

जद यू तकनिकी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सह सहायक प्राध्यापक
डॉ० राजीव जोशी के पूज्य पिता श्री के असामयिक निधन के बाद घैलाढ़ के रडियाढ़ गांव पहुंच
मधेपुरा के जद यू सांसद दिनेश चन्द्र यादव ने उनके आवास पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उनके स्मृति शेष पिता सेवानिवृत शिक्षक विनोद कुमार यादव के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया ।सांसद दिनेश चन्द्र यादव ने कहा कि विनोद बाबू कुशल शिक्षक एवं फुटबॉलर के रूप में प्रसिद्ध थे, ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति की कामना करता हूँ। श्रद्धांजलि सभा में जिला परिषद मधेपुरा की अध्यक्षा मंजू देवी, सहरसा जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष सह युवा जद यू के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय यादव, जद यू के प्रदेश महासचिव प्रदेश मो० अंजुम हुसैन , डॉ. सत्यजीत यादव, चन्द्रकिशोर यादव, बिजेंद्र नारायण यादव , अशोक यादव, पूर्व भाजपा अध्यक्ष सह सहायक प्राध्यापक डॉ. हरितकृष्ण, गजेन्द्र भादव, राजीव रंजन उर्फ राजू मंडल, अरविन्द भादव, नवीन यादव वरुण यादव, योगेन्द्र राम, पिन्टू कु. यादव, पंकज यादव, संतोष संगम, दिनेश यादव, सिरकिया के उपमुखिया रविन्द्र चादव समेत जद (यू) के कार्यकर्ताओं ने स्व. विनोद यादव के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये । उपस्थित सभी नेताओं कार्यकर्ताओं के प्रति डॉ. राजीव जोशी ने आभार प्रकट किया।