google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मेहरमा में मां अन्नपूर्णा यज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ को लेकर निकली भव्य और आकर्षक कलश शोभायात्रा

समाज जागरण मनोज कुमार साह
गोड्डा
मेहरमा: चैती दुर्गा पूजा और रामनवमी के अवसर पर मेहरमा में आयोजित श्री श्री 108 विराट मां अन्नपूर्णा यज्ञ-प्रज्ञ-कम॔ एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ को लेकर गुरुवार को भव्य व आकर्षक कलश शोभा यात्रा निकाली गई।जिसे सिन्हा इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन निरंजन कुमार सिन्हा व अन्य ने फीता काटकर रवाना किया।कलश शोभा यात्रा में शामिल करीब 1100 महिला, युवति, किशोरियों व अन्य ने नंगे पांव चलते हुए श्रद्धा भक्ति भाव के साथ माथे पर कलश,शरीर पर गेरुआ वस्त्र और हाथ में भगवा ध्वज लिए जय माता दी, हर हर महादेव, जय श्री राम, राधे राधे, जय श्री कृष्ण, जय बजरंगबली आदि का जयकारा लगाते हुए स्थानीय शैलेंद्र नाथ महादेव मंदिर पहुंची वहां से बनौधा, प्रखंड कार्यालय, ईशीपुर-बाराहाट बाजार, पिरोजपुर स्थित सिदो कान्हू चौक, पुराना दुर्गा मंदिर होते हुए बायपास मार्ग से वापस एक यज्ञ स्थल पर पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ की परिक्रमा के पश्चात कलश को यज्ञ स्थल पर स्थापित किया गया।इस दौरान रास्ते में जगह-जगह सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा शुद्ध पेयजल, फल,शब॔त आदि की व्यवस्था की गई थी। कलश शोभा यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष उमेश पासवान, महामंत्री राजेश सिंह के अलावा पूजा कमेटी के सदस्यों में अध्यक्ष मंतोष पासवान, ब्रजकिशोर प्रसाद, अनिरुद्ध दास,नागेश्वर भगत सुधांशु पासवान,पकाश ठाकुर सहित अन्य शामिल थे। शुक्रवार से अग्नि प्रज्ज्वलित के साथ ही मां अन्नपूर्णा यज्ञ-प्रज्ञ-कम॔ का शुभारंभ हो जाएगा। प्रत्येक दिन यज्ञ दो पाली में प्रातः आठ से 12 तथा संध्या तीन से छह बजे तक किया जाएगा। छह अप्रैल को रामनवमी जुलूस का भव्य प्रदर्शन एवं श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ का शुभारंभ होगा। इस अवसर पर भव्य मेले का भी आयोजन किया गया है। जिसमें विभिन्न प्रकार के खेल तमाशा, मीना बाजार आदि की दुकाने सजने लगी हैं।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)