google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

खड़ी हाईवा के पीछे से ट्रेलर जा घुसा मौके पर ड्राइवर की मौत।

समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख

मस्तूरी । फोरलेन में तिराहा चौक के पास आज सुबह सुबह तड़के 5:00 बजे के आसपास एक ट्रेलर ने फोर लाइन रोड पर राइस मिल के पास खड़ी हाईवा से जा टकराई जिसमें चालक ड्राइविंग सीट पर ही दबने की वजह से दम तोड़ दिया है । गाड़ी नंबर RJ 17GA6877 वही ट्रेलर के दूसरे ड्राइवर ने बताया कि वह राजस्थान के रहने वाले हैं और दोनों ही ड्राइवर हैं और झपकी लगने की वजह से गाड़ी अनियंत्रित होकर खड़ी हाईवा में जाकर टकरा गई ।जब यह एक्सीडेंट हुआ तब दूसरा ड्राइवर सो रहा था गाड़ी का सामने का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो चुका है मौके पर मस्तूरी पुलिस पेट्रोलिंग करते पहुंची और मृत ड्राइवर के शव को मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र के मरचूरी में रखा गया है। पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)