google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एलआईजीअपार्टमेंट,सेक्टर -99 के निवासियों ने बिजली की समस्यायों से निजात दिलाने की मांग की

(हरेश उपाध्याय) नोएडा :आज एल आई जी अपार्टमेंट, सेक्टर -99 के निवासियों ने उप खंड अधिकारी, विद्युत नगरीय वितरण उपखंड -6 नोएडा सेक्टर -39 स्थित कार्यालय से अनुरोध किया व कुछेक प्रमुख समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की है।प्रथम खुले बिजली के तारों द्वारा आपूर्ति होने के कारण ज्यादातर बिजली की आपूर्ति घंटों तक बाधित रहती है। अतः तारों व केबिलों को भूमिगत किया जाए।दूसरी थम्बल की समस्याय है। बिजली के मुख्य चैनल में थम्बल नहीं हैं।जिसके कारण आए दिन यहां के घरों में बिजली आपूर्ति बाधित रहती है।तीसरी समस्या है कि सभी ब्लॉकों में, बिजली के पैनल टूटे हुए हैं। परिणाम स्वरूप आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।अतः जान माल की घटना व त्रासदी से बचने के लिए,विद्युत वितरण विभाग शीघ्रातिशीघ्र कदम उठाए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)