google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ग्राम पंचायत में लटक रहा ताला

जिला मुख्यालय से चल रही पंचायत की कमान

मामला ग्राम पंचायत बिछिया का

उमरिया — उमरिया जिले के करकेली जनपद पंचायत करकेली के दुर्गम ग्राम पंचायत बिछिया का हाल -बेहाल है। यहाँ पर भम़़ण के दौरान ग्राम पंचायत में ताला लटका मिला , ग्राम पंचायत के सचिव और रोजगार सहायक दोनों नदारद रहे । ग्रामीणों ने बतलाया की रोजगार सहायक पंकज मिश्रा जिला मुख्यालय उमरिया में रहते हैं और सचिव अपने गृह ग्राम छादा से ही डियूटी पका रहे हैं। यहाँ कभी -कभार आते हैं, बाकी दिनों कभी जनपद, तो कभी जिला पंचायत के नाम पर गायब रहते हैं।
विदित होवे की ग्राम पंचायत बिछिया जिले की दूरस्थ, दुर्गम ग्राम हैं जहाँ पर जिले के अधिकारी शायद ही आज तक पहुचे हो, जिससे ग्राम पंचायत में अव्यवस्थाओं का आलम छाया हुआ है। यहाँ के नागरिकों को पंचायत के जिम्मेदार अधिकारियों के कार्यालय में न पहुंचने से भारी कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है, वही पंचायत के अदने से कर्मचारी जिला मुख्यालय में बैठकर पंचायत राज अधिनियम की धज्जियां उड़ाते देखे जा सकते हैं ‌


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)