google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

लोकसभा सत्र के पहले ही दिन सांसद बृजेंद्र सिंह ने हिसार से चंडीगढ़ के बीच सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग की



हरियाणा/हिसार(राजेश सलूजा):
सांसद बृजेंद्र सिंह ने हिसार से चंडीगढ़ के बीच सीधी रेल सेवा शुरू करने की मांग की है। सीधी रेल सेवा आरंभ करने से यात्रियों को काफी सुगमता होगी।
संसद सत्र के पहले दिन सांसद ने चंडीगढ़-हिसार के बीच सीधी रेल सेवा शुरू करने का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। उन्होंने बताया कि हिसार क्षेत्र के नागरिकों की यह एक दीर्घकालिक मांग रही है। हाल ही में सांसदों की रेलवे अधिकारियों के साथ हुई बैठक के लिए जब सांसद बृजेन्द्र सिंह ने ट्वीटर के माध्यम से लोगों से सुझाव माँगे थे, तब भी इस रूट पर रेल सेवा की माँग लोगों द्वारा की गई थी, जिस पर सांसद ने लोगों से इस मांग को पूरा करवाने के लिए हर संभव प्रयास का वायदा किया था। इस माँग को सांसद बृजेन्द्र सिंह ने आज लोकसभा सत्र के पहले ही दिन उठाया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)