अपना बूथ सबसे मजबूत- माधव चंद्र महतो

दैनिक समाज जागरण जिला ब्युरो चिफ गौतम ठाकुर जामताड़ा झारखंड

25 मार्च नाला पीडब्लूडी परिसर में आजसू पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष असीम मंडल के अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक किया गया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आजसू के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता माधव चंद्र महतो मौजूद थे। बैठक में संगठन के सशक्तिकरण हेतु जोन प्रभारी, पंचायत प्रभारी, चुल्हा प्रमुख को सशक्त करने को लेकर नेता माधव चंद्र महतो ने विभिन्न टिप्स कार्यकर्ताओं को दिया। बैठक को नेता माधव चंद्र महतो ने संबोधित करते हुए वर्तमान सरकार पर जमकर बरसे। नाला प्रखंड को 3 जोन में बांटकर जोन प्रभारी, सह प्रभारी बनाया गया। साथ ही 23 पंचायत में जिम्मेदार पंचायत प्रभारी, सह प्रभारी का चयन किया। मोके पर अक्षयानंद पाठक, गरीब देबांशी, अनाथ गौरांई, चन्द्र मोहन घोष, नंदकिशोर महतो, मिथिलाल टुडू, सुमन टुडु, मोतिउल रहमान, शेख फुरकान, अशोक मंडल, विधान गौरांई, साधन मंडल, फणि रविदास, द्रोपोदी देवी, बिजु कर, सुजीत वाद्यकर आदि दर्जन उपस्थित थे।