google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्रीमती वान्या सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार मे चकबंदी कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की

दैनिक समाज जागरण

मुस्कान खान

जनपद बिजनौर

बिजनौर अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्रीमती वान्या सिंह ने सभी चकबंदी अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने दायित्वों के निर्वहन के प्रति किसी भी स्तर पर लापरवाही न करें और कार्य पूर्ण समयबद्वता एवं पारदर्शिता के साथ संपन्न करें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वादों के निस्तारण को प्राथमिकता दें और निश्चित दायरे के अंतर्गत वादों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए की किसी भी ग्राम में जो कार्य शुरू किया जाए सर्वप्रथम 1359 फसली से उसका मिलान कर ले तदोपरान्त ही कार्य प्रारंभ करें। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि माह मई,2025 के अंत तक चकबंदी प्रक्रिया अधीन सभी गांव धारा 7 से शत प्रतिशत रूप से बाहर आने चाहिए।
अपर जिलाधिकारी श्रीमती सिंह कलेक्ट्रेट सभागार में चकबंदी कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दे रहीं थी।
उन्होंने चकबंदी अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन स्तर से चकबंदी कार्यों की मॉनिटरिंग की जाती है इसलिए उक्त कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें और सभी कार्य समयबद्वता के साथ पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने चकबंदी की धाराओं के अन्तर्गत निर्देश दिए कि वादों के गुणवत्तापरक निस्तारण में तेजी लाएं और जिस स्तर पर शिथिलता बरती जाए, उस स्तर पर संबंधित की जबावदही तय करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई जाए।
इस अवसर पर चकबंदी अधिकारी संजय कुमार शर्मा, सीओ, एसीओ, कानूनगो सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)