
*
समाज जागरण
गया ब्यूरो गजेन्द्र कुमार
महान स्वतंत्रता सेनानी, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, मगध के लाल, बिहार में शिक्षा एवम स्वास्थ्य के अलख जगाने वाले, मगध विश्वविद्यालय बोधगया की स्थापना में अग्रणी भूमिका निभाने वाले डा सत्येंद्र नारायण सिन्हा जी की 105 वीं जयंती समारोह स्थानीय चौक स्थित कांग्रेस सेवादल बोर्ड कार्यालय में संपन्न हुई।
जयंती समारोह की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू ने किया तथा संचालन कांग्रेस सेवादल के प्रदेश महासचिव अमरजीत कुमार ने किया।
जयंती समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मो खान अली ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री बाबू सत्येंद्र नारायण सिन्हा जी संपूर्ण बिहार में शिक्षा का अलख जगाने का काम किया, मध्य_ दक्षिण बिहार में सबसे पहले मगध विश्वविद्यालय की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी।
जयंती समारोह को कांग्रेस उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, बाबूलाल प्रसाद सिंह, शिव कुमार चौरसिया, अमित कुमार उर्फ रिंकू सिंह, असरफ इमाम, सूरज कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव, टिंकू गिरी, सुनील कुमार राम, विनोद बनारसी, सुरेंद्र मांझी, अरुण कुमार पासवान, संतोष कुमार विश्वास, राजीव रंजन, सुजीत कुमार गुप्ता, राजेश अग्रवाल,प्रो अमरेंद्र कुमार सिंह उर्फ मंटू, प्रो विश्वनाथ कुमार आदि ने एक स्वर में राज्य सरकार एवम् स्थानीय प्रशासन से मगध विश्वविद्यालय का नामकरण सत्येंद्र नारायण सिन्हा मगध विश्वविद्यालय करने की मांग किया गया।
नेताओ ने कहा की आज मगध विश्वविद्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार, लूट खसोट, तीन से चार वर्ष सत्र लेट रहने से यहां अध्यनरत छात्रों के भविष्य के साथ खेलवाड, शिक्षक, एवम् अन्य कर्मचारी, सेवानिवृत कर्मचारी को कई महीनों से वेतन के लाले आदि की समस्या से बाबू सत्येंद्र नारायण सिन्हा की आत्मा रो रही है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



