
समाज जागरण ,पारस नाथ पाठक, जिला संवाददाता, गया
गया (बिहार) 27 दिसंबर 2022:- मगध विश्वविद्यालय बोध गया द्वारा स्नातक का परीक्षा तीन वर्षो से नहीं लेने तथा परीक्षा फल को घोषित नही करने के विरोध में छात्र- छात्राओं द्वारा मगध विश्वविद्यालय बोध गया के मुख्य द्वार पर धरना व प्रदर्शन किया गया तथा मुख्य द्वार के ठीक सामने डोभि- गया मुख्य मार्ग पर बैठकर माँगों के समर्थन में धरना व प्रदर्शन किया, फलस्वरूप यातायात बाधित रहा।
माँगों के समर्थन में डोभि- गया मुख्य सड़क पर बैठे छात्र- छात्राओं का कहना है कि केवल 3 वर्षों से हमें आश्वासन मिल रहा हैं ,मगध विश्वविद्यालय बोध गया द्वारा स्नातक का तीन वर्ष के पढाई में न तो परीक्षा लिए गए हैं और ना ही परीक्षा फल दिए जा रहे हैं, जिससे हम सभी छात्र -छात्राओं के भविष्य अधर में लटक गया है, आज चाहे जो भी हो जाए, जब तक मांगे पूरी नहीं होगी तब तक हम लोग सड़क पर बैठे रहेंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



